Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले में 13 स्थानों पर आज से 18-44 वर्ष के सभी लाभार्थियों का निःशुल्क टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ, शहरी क्षेत्र में 2 वहीं सभी प्रखंड मुख्यालयों में बना एक-एक टीका केंद्र
    Breaking News Headlines झारखंड

    जिले में 13 स्थानों पर आज से 18-44 वर्ष के सभी लाभार्थियों का निःशुल्क टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ, शहरी क्षेत्र में 2 वहीं सभी प्रखंड मुख्यालयों में बना एक-एक टीका केंद्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ₹

    जिले में 13 स्थानों पर आज से 18-44 वर्ष के सभी लाभार्थियों का निःशुल्क टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ, शहरी क्षेत्र में 2 वहीं सभी प्रखंड मुख्यालयों में बना एक-एक टीका केंद्र

    जिला उपायुक्त व वरीय पुलिस अधीक्षक ने शहरी क्षेत्र में बने दोनों टीका केंद्रों का किया निरीक्षण, सेंटर पर व्यवस्थाओं का किया अवलोकन व विधि व्यवस्था के संधारण का लिया जायजा

    18- 44 आयु वर्ग के लोगों में टीकाकरण को लेकर दिखा काफी उत्साह, कहा- काफी दिनों से था इस आयुवर्ग के टीकाकरण का इंतजार, टीका लगाकर अच्छा लगा

    बिना किसी पूर्वाग्रह के कराएं टीकाकरण, विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में दिया जा रहा टीका, यह पूरी तरह सुरक्षित: सूरज कुमार, जिला उपायुक्त

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्भीक होकर टीकाकरण लेने हेतु सभी को किया प्रेरित, कहा सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से करें अनुपालन, जल्द कोरोना संक्रमण मुक्त होगा हमारा जिला

    वैश्विक महामारी घोषित कोविड 19 संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर आज से पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर 18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले में भी 13 स्थानों पर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ जिसमें शहरी क्षेत्र में 2 व सभी प्रखंड मुख्यालयों में 1-1 सेंटर शामिल हैं। शहरी क्षेत्र में बने दोनों टीकाकरण केंद्र(लोयोला स्कूल व टाटा वर्कर्स यूनियन उच्च विद्यालय)का निरीक्षण करने पहुंचे जिला उपायुक्त श्री सूरज कुमार व वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वणन ने प्रतीनियुक्त मेडिकल टीम व लाभार्थियों का हौंसला बढ़ाया। मौके पर जिले के वरीय पदाधिकारियों ने विधि व्यवस्था के संधारण तथा उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करते हुए प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी सेंटर पर टीकाकरण को लेकर 18-44 वर्ष के लाभार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान उपायुक्त ने लाभार्थियों से बिना किसी पूर्वाग्रह के टीका लेने की अपील की तथा कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में टीकाकरण अभियान का संचालन किया जा रहा है ऐसे में किसी तरह की चिंता व परेशानी का कोई विषय नहीं है। हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का सुखद परिणाम हम सभी देख रहे हैं ऐसे में इस आयु वर्ग के लोगों से विशेष अपील है कि निर्भीक होकर टीका लेने आये, जिले में वैक्सीन का स्टॉक देखते हुए जिला प्रशासन का प्रयास और टीका केंद्र बढ़ाने का भी होगा ऐसे में सभी अपनी बारी आने का इंतजार करें, समस्त जिलेवासियों के ससमय टीकाकरण का लक्ष्य लेकर जिला प्रशासन, राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार आगे बढ़ रहा है।

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने लाभार्थियों से टीकाकरण लेने के पश्चात् भी कोरोना संक्रमण से सुरक्षा को लेकर सभी सुरक्षात्मक उपायों को अपनाते रहने की अपील की तथा अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन की बात कही। इस आयु वर्ग में ज्यादा लोगों की संख्या को देखते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी टीका केंद्रों पर विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर उचित व्यवस्था है, सिर्फ पंजीकरण कराए हुए लोग ही केंद्र पर आएं, बिना वजह भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था के संधारण में बाधक न बनें।

    केंद्र में सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए लाभार्थियों को टीका देने का कार्य किया गया। उपायुक्त ने लाभार्थियों से अपने आसपास रहने वाले 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों, अपने परिवार के सदस्यों तथा आमजनों को भी अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण लेने हेतु प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु कोविड टीकाकरण ही सबसे कारगर हथियार है, ऐसे में अपनी बारी आने पर सभी लोग टीका अवश्य लगाएं।

    मौके पर एसडीएम धालभूम श्री नीतीश कुमार सिंह, वैक्सीनेशन कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी सह डीएसओ श्री राजीव रंजन, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार मौजूद रहे।

    नोट-18-44 आयुवर्ग के लाभार्थियों को कोरोना का टीका लेने के लिए कोविन पोर्टल(www.cowin.gov. in)या आरोग्य सेतु एप पर अनिवार्य रूप से अपना स्व-पंजीकरण कराकर अपना स्लॉट बुक कराना होगा, उसके बाद ही उन्हें टीका लगाया जा सकेगा। वॉक इन की सुविधा नहीं है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग ने दिया एमजीएम कोविड केयर सेंटर को गर्म भाप लेने के लिए 11 वेपराइजर
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित टीका केंद्र में 18 साल से ज्यादा आय़ु वर्ग के लाभार्थियों के लिए निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

    Related Posts

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    June 29, 2026

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    June 29, 2026

    बिहार मद्य निषेध अधिनियम मामले में डॉ. अभिषेक मुंडू को विशेष उत्पाद न्यायालय से बड़ी राहत

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    बिहार मद्य निषेध अधिनियम मामले में डॉ. अभिषेक मुंडू को विशेष उत्पाद न्यायालय से बड़ी राहत

    गिरिडीह पुलिस ने लौटाई 211 परिवारों की मुस्कान, विशेष अभियान में बरामद खोए और चोरी हुए मोबाइल वास्तविक मालिकों को सौंपे

    हजारीबाग हूल दिवस पर प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश, सागवान के पत्ते पर आमंत्रण देकर सांसद मनीष जयसवाल को दिया गया पारंपरिक न्योता

    जमशेदपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो से चार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.