Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगालः सीतलकुची में राज्यपाल धनखड़ को दिखाए गए काले झंडे, हिंसा प्रभावितों से की मुलाकात
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    पश्चिम बंगालः सीतलकुची में राज्यपाल धनखड़ को दिखाए गए काले झंडे, हिंसा प्रभावितों से की मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को गुरुवार को सीलतकूची में काले झंडे दिखाए गए। वह चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित लोगों से मिलने गए थे। इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धनखड़ के कूचबिहार दौरे की निंदा की थी। राज्यपाल को कुछ लोगों ने गोलोकगंज में उस समय काले झंडे दिखाए जब उनका काफिला मथभंगा से सीतलकूची जा रहा था। हालांकि, पुलिस ने सड़क के दोनों ओर मानवश्रृंखला बना रखी थी ताकि कोई प्रदर्शनकारी सड़क पर नहीं आ सके।

    विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान 10 अप्रैल को केंद्रीय अर्धसैनिकों बलों की गोली से जोरपातकी में चार लोगों की मौत हुई थी, वहां पर भी राज्यपाल के दौरे की आलोचना करने वाले पोस्टर दिखाई दिए। सीतलकूची में पहली बार मतदान करने आए एक मतदाता की मौत मतदान केंद्र पर कतार में खड़े होने के समय हो गई थी।

    राज्यपाल धनखड़ उत्तरी बंगाल के कूचबिहार जिले में मथभंगा और सीतलकूची गए और उन लोगों से मुलाकात की जिन्होंने दावा किया कि दो मई को चुनाव नतीजे आने के बाद टीएमसी के समर्थक गुंडों ने उन पर हमला किया था। दौरे के दौरान कुछ महिलाओं को राोते और राज्यपाल के चरणों पर गिरते देखा गया जिन्होंने आरोप लगाया कि उनका सामान लूट लिया गया और पुरुषों को जान बचाने के लिए घर से भागना पड़ा है।

    राज्यपाल ने कहा कि यह कानून के शासन का पतन है। मैं इसकी कभी कल्पना भी नहीं कर सकता था। मैंने लोगों की आंखों में पुलिस का खौफ देखा है, वे पुलिस के पास जाने से डरते हैं, उनके घर लूटे गए। मैं वास्तव में हैरान हूं, यह लोकतंत्र का विनाश है। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपने घर छोड़ दिए हैं और जंगलों में रह रहे हैं। महिलाएं मुझसे कहती हैं कि वे (गुंडे) एक बार फिर वहां आएंगे और राज्यपाल के सामने सुरक्षा की ऐसी विफलता है। मैं इस पर हैरान हूं। मैं कल्पना कर सकता हूं कि यहां के लोगों को क्या करना चाहिए।

    बीजेपी सांसद निसिथ प्रमाणिक दौरे के दौरान धनखड़ के साथ थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि लूटपाट और हमले को तृणमूल समर्थक गुंड़ों ने अंजाम दिया है। टीएमसीस प्रवक्ता कुणाल घोष ने राज्यपाल पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि वह चुनिंदा भाजपा कार्यकर्ताओं के घर गए। धनखड़ भाजपा की ओर से काम कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article18 साल के युवाओं के टीकाकरण अभियान का भाजपा ने किया स्वागत
    Next Article सभी जिलों में ऑक्सीजन बैंक बनाने का निर्देश: बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    August 22, 2026

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    August 22, 2026

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मती के लिए डीसी को ज्ञापन

    डीएभी पब्लिक स्कूल मे फायर मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

    विधायक का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर चतरा पहुंचा ठेकेदार बेटा? चतरा हत्याकांड के बाद सिस्टम पर सवाल

    पोटका में सड़कें बनीं जानलेवा, 7 साल से सिर्फ नारियल फोड़कर किया जा रहा विकास : दुखनी सोरेन

    सिंडिकेट कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन समारोह

    गालूडीह में 50 लाख की हेराफेरी से मचा हड़कंप, पीड़ित को जान का खतरा, समाज ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.