Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविड के कारण अनाथ बच्चों का सरकार रखेगी ध्यान:मुख्यमंत्री
    Breaking News झारखंड

    कोविड के कारण अनाथ बच्चों का सरकार रखेगी ध्यान:मुख्यमंत्री

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★कोविड के कारण अनाथ बच्चों का सरकार रखेगी ध्यान- मुख्यमंत्री*
    ====================
    *★संक्रमण के दौरान अनाथ हुए बच्चों के संरक्षण के लिए हेल्पलाइन*
    *★अनाथ बच्चों की देखभाल के बदले दी जाएगी आर्थिक सहायता भी*
    ==========================
    *रांची*
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद पूरे राज्य में कोरोना संक्रमण की वजह से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार का प्रयास होगा कि जिन बच्चों ने संक्रमण के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है, वे शोषण या बाल तस्करी में ना फंसे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रांची जिला प्रशासन ने भी अन्य जिलों की तरह चाइल्ड केयर हेल्पलाइन जारी किया है।

    *तत्काल सहायता के लिए समर्पित टीम*

    जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा निगरानी की जाने वाली चाइल्ड केयर हेल्पलाइन में ऐसे मामलों को देखने और तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए एक समर्पित टीम गठित की गई है। इस आपदा के कारण अनाथ हुए बच्चों की सूचना प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर दी जा सकती है। प्रशासन की टीम प्रभावित बच्चों को संरक्षण प्रदान करेगी। बच्चों से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र करने और आवश्यकता का आंकलन करने के बाद जिला बाल कल्याण समिति अंतिम निर्णय लेगी।

    *देखभाल करने वाले को सहायता प्रदान की जाएगी*

    यदि अनाथ हुए बच्चों के परिवार में कोई सदस्य उनकी देखभाल करने के लिए सहमत है, तो उन्हें देखभाल करने के बदले मासिक प्रोत्साहन सहायता दी जाएगी। ऐसे मामलों में बाल कल्याण समिति के सदस्य संबंधित घर का दौरा कर सर्वेक्षण करेंगे कि बच्चा उनके साथ सुरक्षित होगा या नहीं। यदि बच्चों के लिए कोई केयरटेकर उपलब्ध नहीं है, तो ऐसे मामलों में बच्चों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे चिल्ड्रन केयर होम ले जाया जाएगा, जहाँ उनकी हर तरह से देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा यह हेल्पलाइन उन बच्चों को भी अस्थायी सहायता देगी, जिनके माता-पिता अस्पताल में इलाजरत हैं।

    *इन नंबरों पर किया जा सकता है कॉल*

    केंद्रीय चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के अतिरिक्त जिला प्रशासन ने व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है।
    प्रशासन ने लोगों से अपील भी की है कि वे ऐसे बच्चों का विवरण सार्वजनिक डोमेन में जारी न करें और सीधे हेल्पलाइन को रिपोर्ट करें।
    *टोल-फ्री नं- 1098*
    *हेल्पलाइन नंबर- 181*
    *WhatsApp नंबर8789833434*
    *मोबाइल नंबर- 9955588871, 8789370474*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article14 मई से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का टीका लगाने की तैयारी पूरी
    Next Article ईद पर्व को लेकर थाना प्रभारी ने बुद्धिजीवियों के साथ की विशेष बैठक

    Related Posts

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    August 22, 2026

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    August 22, 2026

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मती के लिए डीसी को ज्ञापन

    डीएभी पब्लिक स्कूल मे फायर मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

    विधायक का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर चतरा पहुंचा ठेकेदार बेटा? चतरा हत्याकांड के बाद सिस्टम पर सवाल

    पोटका में सड़कें बनीं जानलेवा, 7 साल से सिर्फ नारियल फोड़कर किया जा रहा विकास : दुखनी सोरेन

    सिंडिकेट कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन समारोह

    गालूडीह में 50 लाख की हेराफेरी से मचा हड़कंप, पीड़ित को जान का खतरा, समाज ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.