Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में लॉकडाउन की अवधि 25 मई तक
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    बिहार में लॉकडाउन की अवधि 25 मई तक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार में लॉकडाउन की अवधि 25 मई तक

    पटना:बिहार सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये प्रदेाश में जारी लॉकडाउन की अवधि 25 मई तक के लिये बढा दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय किया गया है।’’

    गौरतलब है कि बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चार मई को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में पांच से 15 मई तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया गया था।

    प्रदेश में 15 मई के बाद लॉकडाउन पर बिहार सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों के संबंध में मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण प्रदेश के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ  मीडिया को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विस्तृत जानकारी देंगे।

    बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बुधवार को 74 और लोगों की मौत हो गयी थी । प्रदेश में वर्तमान में कोविड-19 के उपाराधीन मरीजों की संख्या 99623 है तथा पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर इस रोग की चपेट में आकर अबतक 622433 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 3503 लोगों की मौत हो चुकी है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपत्रकारों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार गंभीर: बन्ना गुप्ता
    Next Article वैक्सीन, ऑक्सीजन ही नहीं, मोदी भी हैं गायब : राहुल गांधी

    Related Posts

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    June 30, 2026

    एलएनएमयू में ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ पर विशेष ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

    June 30, 2026

    सवाल पूछना अपराध नहीं, लोकतंत्र की आत्मा है: पत्रकार पर छापेमारी ने बढ़ाई चिंता

    June 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    नसरापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: दोषी भीमराव कांबले को फांसी, अदालत ने बताया ‘दुर्लभतम’ मामला

    एलएनएमयू में ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ पर विशेष ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

    सवाल पूछना अपराध नहीं, लोकतंत्र की आत्मा है: पत्रकार पर छापेमारी ने बढ़ाई चिंता

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी tसवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.