Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » औरतों के दम से है
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय साहित्य

    औरतों के दम से है

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    औरतों के दम से है

    शहर का तब्दील रहना

    शाद रहना और उदास
    रौनकें जितनी यहाँ पे हैं औरतों के दम से हैं !!

    सच ही है कि हम औरतों के बिना इस दुनिया की कल्पना नहीं कर सकते । एक सुंदर संसार और खिलखिलाता परिवार की रचना करने का हुनर सिर्फ और सिर्फ ईश्वर ने औरतों को ही सिखाया है । पर ऐसा भी नहीं है कि आज भी वो खुद को चहारदीवारी के अंदर रहने वाला व्यक्तित्व ही समझती हैं । अब वक्त ने करवट लिया है । औरतों के हिस्से की दुनिया भी बदल रही है । आज की औरत अपनी किस्मत खुद लिख रही है, अपने रास्ते खुद गढ़ रही है । उसके नज़र में सिर्फ अपने घर – परिवार की ही चिंता नही बल्कि समाज और देश के लिए भी कुछ कर गुजरने की ख्वाहिश है । उसके ख्वाबों का क्षेत्रफल अब विस्तार पाने लगा है । ख्वाहिशों में इंद्रधनुषी रंग लहरा रहे हैं । अपनी काबिलियत के बल पर वह उच्च पदों पर अपनी क्षमता प्रदर्शित कर रही हैं । राजनीति हो या सरहद के मसले, औरत अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है और कई दूसरी औरतों के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं ।
    रक्षा संबंधी मसौदे पर विचार-विमर्श करती निर्मला सीतारमण हों या सुषमा स्वराज, खेल जगत की रौनक मैरी काॅम हो या समाज सेवा का परचम लहरा रही मेघा पाटेकर , ये सभी नाम औरतों के हौसले का चेहरा हैं । खेत में घुटने तक मिट्टी से सनी किसान स्त्री हो या ईंटों की ढेर सर पर उठाए मजदूरनी — संघर्ष पथ हर औरत के हिस्से है । जरूरत सिर्फ इस बात की है कि तेज हवा के ओट में भी चिराग जलाया जाए । औरत को औरत का हाथ थामना सीखना होगा । किसी भी पद पर बैठी औरत हो, दर्द के अदृश्य तार से वह एक गरीब बेसहारा स्त्री से भी जुड़े और उसका साथ दे । मर्दों की बनाई इस दुनिया और मर्दों की कही जाने वाली इस दुनिया में औरतों को अपने लिए एक जगह आरक्षित करना होगा । पितृसत्तात्मक समाज में सेंध लगानी होगी ताकि आधी आबादी के लिए सम्मानित जगह बनाई जा सके । सिर्फ आज के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य में भी अपनी बेटियों और बहनों के समक्ष एक सुंदर- सुरक्षित संसार सौंपना हर औरत की महती जिम्मेदारी है । माना कि
    सीता और द्रौपदी पूजनीय हैं, पर सीता की अग्निपरीक्षा और द्रौपदी का चीरहरण जैसी घटनाएँ एक औरत के अस्तित्व के आगे प्रश्नचिह्न हैं । इन प्रश्नों का जवाब ढूँढने का वक्त आ गया है । हमें अँधेरे से भी अपने हिस्से का चाँद निचोड़कर लाना होगा । औरतों के लिए अब रूकना और थकना मना है । अब बस चलते जाना है ………

    लड़खड़ाएगी कहाँ तक
    कि सँभलना है तुझे
    उठ मेरी जान
    *मेरे साथ ही चलना है तुझे* !!

    डाॅ कल्याणी कबीर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसृजनकर्ता ने मुझे सृजित का वरदान दिया
    Next Article रांची न्यूज़ चैनल के दफ्तर में लाश मिलने से अफरा तफरी न्यूज़ चैनल के फ्रेंचाइजी लोकेश चौधरी फरार

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.