Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के मेरठ में पूरे परिवार को जहर देकर फरार हुआ पति, पत्नी और बेटी की मौत, दो बच्चे गंभीर
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    यूपी के मेरठ में पूरे परिवार को जहर देकर फरार हुआ पति, पत्नी और बेटी की मौत, दो बच्चे गंभीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. घरेलू विवाद में पूरे परिवार को जहर देकर एक शख्स घर से फरार हो गया. घटना में महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि अन्य दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बनी है. वहीं पुलिस बीमारी से महिला और उसकी बेटी की मौत का दावा कर रही है.

    जानकारी के मुताबिक ललियाना का रहने वाला अकरम मजदूरी करके अपने परिवार की गुजर-बसर करता है. बताया जाता है अकरम की शादी लगभग 15 साल पहले हापुड़ जिले के मुरादपुर की रहने वाली मुसर्रत के साथ हुई थी. ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से अकरम और उसकी बीवी मुसर्रत के बीच विवाद चल रहा था. रविवार की रात भी दंपति के के घर से लडऩे-झगडऩे की आवाजें आ रही थीं.

    चीख-पुकार सुनकर मचा कोहराम

    ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार की सुबह को भी अकरम के घर से लड़ाई-झगड़े की आवाज आती रहीं. मगर इसके कुछ देर बाद मुसर्रत और उसके बच्चों के जोर-जोर से चीखने की आवाजें आने लगीं. जिसके बाद जब ग्रामीण अकरम के घर पहुंचे तो वहां मुसर्रत और उसके बच्चे घर में पड़े तड़प रहे थे. सभी लोगों के मुंह से झाग निकल रहे थे. इसी के साथ अकरम घर से फरार था. घर का नजारा देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए. इसी दौरान मुसर्रत और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई.

    दो बेटियां अस्पताल में भर्ती

    घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में अकरम की बेटी सुमैया और आयत को मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया. इसी के साथ मामले की जानकारी पुलिस को दी. एसपी देहात केशव मिश्रा ने बताया कि घटना के चलते मुसर्रत और उसकी ढाई वर्षीय बेटी इनाया की मौत हो गई है. वहीं अस्पताल में भर्ती दूसरे बच्चों की हालत स्थिर बनी है. एसपी देहात का कहना है कि जांच के दौरान पता चला है कि अकरम का पूरा परिवार बुखार से पीडि़त था. जिसके चलते कोरोना से भी मां-बेटी की मौत होने के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि मुसर्रत के परिजन अकरम पर पूरे परिवार को जहर देने का आरोप लगा रहे हैं. सही स्थिति शवों के पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो सकेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार : गंगा में मिलीं 40 से ज्यादा लाशें, कोरोना मरीजों के शव होने की आशंका से लोगों में भय
    Next Article पश्चिम बंगाल में क्यों नहीं खुला कांग्रेस का खाता, खुले दिमाग से सोचने की जरूरत: सोनिया गांधी

    Related Posts

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    August 20, 2026

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    August 20, 2026

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    अस्तित्व संस्था ने वार्ड 12 के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

    क्रिस्टल जुबली वर्ष पर जेवियर स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने दुर्गम शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    हेमंत सोरेन सरकार के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या नियुक्त कर्मचारियों का भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.