Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में कोरोना से निपटने के लिए निकायों को दिए 8,923 करोड़ रुपये
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    केंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में कोरोना से निपटने के लिए निकायों को दिए 8,923 करोड़ रुपये

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले बढऩे का सिलसिला थम नहीं रहा है. अभी भी हर दिन 4 लाख से ज्यादा नए संक्रमित सामने आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के बाद ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ रही है. यूपी ही नहीं देश के कई राज्यों के ग्रामीण इलाकों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है. मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है. वित्त मंत्रालय ने 25 राज्यों को 8,923 करोड़ रुपये जारी किए हैं. ये रकम स्थानीय ग्रामीण निकायों को दी जाएगी.

    अनुदान राशि से निकायों को संसधान बढ़ाने में मिलेगी बड़ी मदद

    वित्?त मंत्रालय ने बताया कि ये अनुदान पंचायती राज संस्थानों के तीनों स्तरों गांव, ब्लॉक और जिला के लिए है. इस अनुदान का इस्तेमाल ग्रामीण निकाय कोरोना महामारी से बचाव और इससे हो रही मुश्किलों को कम करने में कर सकते हैं. इससे इन निकायों के संसाधनों में बढ़ोतरी होगी. 15वें वित्त आयोग के सुझावों के मुताबिक, अनुदान की पहली किस्त राज्यों को जून 2020 में जारी की गई थी. हालांकि, कोरोना के मामले बढऩे से हो रही मुश्किलों को देखते हुए पंचायती राज मिनिस्ट्री के सुझाव पर फाइनेंस मिनिस्ट्री ने अब अनुदान को निर्धारित समयसीमा से पहले जारी करने का फैसला किया है.

    गांवों में मेडिकल सुविधाओं और टेस्टिंग की कमी से बिगड़े हालात

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 9 मई 2021 को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में कोरोना के 4,03,738 नए मामले आए हैं. इससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,22,96,414 हो गई है. कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर 37,36,648 पर पहुंच गई है. महाराष्ट्र, दिल्ली और कर्नाटक उन 10 राज्यों में शामिल हैं, जिनकी कोरोना के नए मामलों में 71.75 प्रतिशत हिस्सेदारी है. देश के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के कारण स्थिति लगातार बिगड़ रही है. गांवों में मेडिकल सुविधाओं और टेस्टिंग की कमी के कारण महामारी को रोकने में मुश्किल हो रही है. उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत चुनावों के बाद से राज्य में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़े हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीएमसी के चार नेताओं के खिलाफ राज्यपाल ने सीबीआई केस चलाने की इजाजत दी, कल लेने वाले हैं मंत्री पद की शपथ
    Next Article सेना के 400 रिटायर्ड डॉक्टर संभालेंगे कोरोना के खिलाफ मोर्चा, देश भर में होंगे तैनात

    Related Posts

    बड़ी खबर: ईरान बड़ी रियायतें दे रहा, ट्रंप का दावा बातचीत सही दिशा में

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    बड़ी खबर: ईरान बड़ी रियायतें दे रहा, ट्रंप का दावा बातचीत सही दिशा में

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    बड़बिल नगरपालिका क्षेत्रो मे बिखरे कचरा स्वच्छ भारत अभियान को दिखा रहा ठेंगा

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सांसद बिद्युत बरण महतो ने लगाया साप्ताहिक जनता दरबार।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.