Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में रविवार को 3.86 लाख मरीज पूरी तरह से हुए संक्रमण मुक्त, 4 लाख नए मामले
    Breaking News

    देश में रविवार को 3.86 लाख मरीज पूरी तरह से हुए संक्रमण मुक्त, 4 लाख नए मामले

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रविवार को पहली बार रिकॉर्ड 3.86 लाख मरीज पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हुए, जबकि 4.03 लाख नए मामले सामने आए. नए मामलों में से भी 71 फीसद से ज्यादा केस सिर्फ 10 राज्यों में ही पाए गए हैं और उनमें से भी महाराष्ट्र्र में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं.

    कोरोना महामारी की दूसरी लहर में रोजाना सामने आने वाले नए मामलों और ठीक होने वाले मरीजों के बीच दायरा धीरे-धीरे कम हो रहा है. पहले जहां इनके बीच एक लाख से ज्यादा का अंतर रहता था, अब कुछ हजार पर आ गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4,03,738 नए संक्रमित सामने आए, 3,86,444 मरीज पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हुए और 4,092 और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही देश में अब तक पाए गए कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर दो करोड़ 22 लाख 96 हजार को पार कर गई.
    इनमें से एक करोड़ 83 लाख 17 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं और 2,42,362 मरीजों की जान भी जा चुकी है. नए मामलों में से 71.75 फीसद केस महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ही पाए गए हैं. इन राज्यों में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बंगाल, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं. सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 56,578, कर्नाटक में 47,563 और केरल में 41,971 केस मिले हैं. शनिवार को 18.65 लाख टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबकि कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शनिवार को 18,65,428 नमूनों की जांच की गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article रेलवे ने तैनात किए सात राज्यों के 17 स्टेशनों पर कोविड केयर कोच

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.