Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा समूह, अंबानी एवं अन्य उद्योग जगत का आभार – भरत सिंह
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड राजनीति शिक्षा

    टाटा समूह, अंबानी एवं अन्य उद्योग जगत का आभार – भरत सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा समूह, अंबानी एवं अन्य उद्योग जगत का आभार – भरत सिंह
    कोरोना की आड़ में हो रही कालाबाजारी पर नकेल कसे जिला प्रशासन – भरत सिंह
    जमशेदपुर 6 मई – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी श्री भरत सिंह ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन का ध्यान कोरोना की आड़ में चल रही कालाबाजारी की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व इस कोरोना महामारी के नए स्ट्रेन से जूझ रहा है जिससे निपटने के लिए दुनिया भर की सरकारें अपने-अपने तरीकों से अपने राष्ट्र एवं राज्य की जनता को बचाने का प्रयत्न कर रही है! वहीं टाटा समूह द्वारा निरंतर पूरे देश में ऑक्सीजन की पूर्ति की जा रही है! अंबानी सहित उद्योग जगत के कई लोग भी देश को कोरोना से उबारने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं! जिसका हम आभार व्यक्त करते हैं! इसी के समरूप केंद्र एवं राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू के माध्यम से इस कोरोना के चैन को तोड़ने का प्रयत्न कर रही है जिसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है! साथ ही आम जनता को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है! बावजूद इसके कई लोग इस वैश्विक महामारी का फायदा उठाकर कालाबाजारी कर रहे हैं! कई गोदाम मालिक तय सीमा से ज्यादा अनाजों का भंडार इकट्ठा कर दामों में वृद्धि कर मुनाफा कमाने की कोशिश कर रहे हैं, कई दुकान मालिक लॉकडाउन नियमों को तोड़ते हुए चोरी छुपे दुकान खोलकर अधिक दामों पर सामान बेच रहे हैं जिससे आम जनता के मन में प्रशासन के विरुद्ध असंतोष की भावना उत्पन्न हो सकती है! इसलिए हम राज्य सरकार से इस कालाबाजारी को रोकने की मांग करते हैं साथ ही हमें कोरोना से बचाने में जुटे जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन डॉक्टर्स, नर्स, सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में भी हमारी दिल से सेवा किया! हम आम जनता से भी निवेदन करते हैं कि वे राज्य सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन का पालन करें अन्यथा हालात काबू से बाहर होने पर हमें और भी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिम्स में 528 बेड के निर्माण से जनता को होगी सुविधा: बन्ना गुप्ता
    Next Article रांची प्रेस क्लब में कोविड अस्पताल की तैयारी शुरू

    Related Posts

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    June 25, 2026

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.