Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिसकी हत्या के आरोप में तीन लोग जेल में बंद, अदालत में उसने आकर कह दिया- हुजूर मैं जिंदा हूं
    Headlines

    जिसकी हत्या के आरोप में तीन लोग जेल में बंद, अदालत में उसने आकर कह दिया- हुजूर मैं जिंदा हूं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. कर्नाटक केे पाकुड़ के महेश्वर टुडू जिसकी हत्या के आरोप में तीन लोगों सलाखों के पीछे हैं, ने अदालत में हाजिर होकर कहा कि हुजूर मैं जिंदा हूं और ठीकठाक हूं. मेरे मौत की खबर गलत थी. एसीजेएम की अदालत में 164 के तहत स्वीकारोक्ती बयान में उसने इसका इजहार किया. कोरोना संक्रमण दौर में उसका बेंगलुरू से लौटना उन तीन लोगों को जीवन दे गया जो उसकी हत्या के आरोप में जेल में बंद थे. वैसे हत्या का मुकदमा जेल में बंद साहेबजन, शिलिप और शिवास्टेन सहित आठ लोगों पर हुआ था. अब तीनों के जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है.

    जमीन विवाद है वजह, पत्नी ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

    पाकुड़ जिला के अमड़ापाड़ा थाना के बोहड़ा गांव के महेश्वर टुडू की हत्या के संबंध में उसकी पत्नी ने ही आरोप लगाया था कि उसका अपहरण कर हत्या कर दी गई है. महेश्वर की पत्नी दिबीबिटी ने 21 मार्च को अमड़ापाड़ा थाना में जमीन विवाद के सिलसिले में अपहरण के बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.सोमवार को अदालत में महेश्वर ने कहा कि पांच मार्च को वह कोरोना की जांच कराने निकला फिर दुमका चला गया. वहां से कुछ अन्य लोगों के साथ वह काम के सिलसिले में बेंगलुरू चला गया. लॉकडाउन के कारण कोई दो माह बाद वह वापस लौटा मगर अपने घर जाने के बदले लिट्टीपाड़ा अपने ससुराल चला गया.पुलिस को उसके जिंदा रहने और वापस आने की खबर मिली तो गम्हरिया से उसके संबंधी के घर से 26 अप्रैल को ही धर दबोचा, मगर कोरोना संक्रमित होने के कारण अदालत में उसका बयान नहीं हो पाया था. पाकुड़ एसपी मणिलाल मंडल के अनुसार महेश्वर का अपने गोतिया से जमीन विवाद चल रहा था. उसी सिलसिले में अपने गोतिया को फंसाने के लिए उसने चाल चली थी. महेश्वर काम के सिलसिले में बाहर चला गया था. उसकी पत्नी इससे अवगत थी. पति के जाने के 15 दिनों के बाद गोतिया के लोगों पर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के लिए शव गायब कर देने का आरोप लगाया और थाने में जागर गलत तरीके से अपने गोतिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी थी. पति की हत्या की सूचना गांव वालों को दिये जाने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये थे और आंदोलन पर उतर गये थे. बोहड़ा गांव में दो बार सड़क जाम भी किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी के गांवों में तीसरे इंजन की सरकार बनाने का बीजेपी का सपना हुआ चकनाचूर – अखिलेश
    Next Article पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद की हिंसा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

    Related Posts

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    June 24, 2026

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    June 24, 2026

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.