Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात के भरुच में कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग: मरीजों सहित 15 लोगों की झुलसकर मौत
    Breaking News Headlines

    गुजरात के भरुच में कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग: मरीजों सहित 15 लोगों की झुलसकर मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबा: गुजरात के भरूच में एक कोविड अस्पताल में आग लगने से कम से कम 15 लोगों की झुलसकर मौत हो गई. जानकारी के अनुसार भरूच के पटेल वेलफेयर अस्पताल में रात करीब 12:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई.बताया जा रहा है कि पटेल वेलफेयर अस्पताल में कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए कोविड सेंटर बनाया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची 40 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.भरूच के एसपी राजेंद्र सिंह चुडासमा ने बताया कि आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण अस्पताल में आग लग गई. अस्पताल में आग लगने की सूचना पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया. जब तक आग पर काबू पाया जाता और मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला जाता तब तक हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी थी. वहीं तीन लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया.मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल की जांच की जा रही है. मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है. आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में कई पेशेंट्स और उनके परिजन आ गए. प्रारंभिक जांच में लगता है कि आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी लेकिन अभी भी जांच जारी है.
    अस्पताल में भर्ती बाकी मरीजों को सिविल अस्पताल, सेवाश्रम अस्पताल और जंबुसर अल महमूद अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है. कुछ लोगों की हालत गंभीर है ऐसे में मौत का आंकड़ा बढऩे की आशंका है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका ने लगाई भारतीयों की यूएस यात्रा पर रोक, 4 मई से लागू होगा प्रतिबंध
    Next Article रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किया चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान, 13,227 करोड़ रुपये रहा शुद्ध मुनाफा

    Related Posts

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    June 24, 2026

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    June 24, 2026

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.