Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश में रोका गया मध्य प्रदेश का ऑक्सीजन टैंकर, केंद्र के हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में रोका गया मध्य प्रदेश का ऑक्सीजन टैंकर, केंद्र के हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल. झारखंड के बोकारो से मध्य प्रदेश के लिए चला लिक्विड ऑक्सीजन का टैंकर रविवार को उत्तर प्रदेश में रोक लिया गया. केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद उत्तर प्रदेश के अधिकारी सक्रिय हुए और मध्य प्रदेश को उसके हिस्से का टैंकर लौटाने पर सहमति बनी. सोमवार को टैंकर मध्य प्रदेश में आ जाएगा. सागर संभाग में ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के लिए बोकारो से एक टैंकर आ रहा था, जिसे झांसी में रोक लिया गया.

    यह खबर इंटरनेट मीडिया में फैली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार से बात की. उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि केंद्र की ओर से उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को फटकार लगाई गई और याद दिलाया गया कि नीतिगत निर्णय के तहत कोई राज्य किसी अन्य राज्य के ऑक्सीजन टैंकर को नहीं रोकेगा.

    इसके बाद मध्य प्रदेश के गृह विभाग की ओर से भी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद किया गया और उन्हें बताया गया कि आईनॉक्स कंपनी का यह टैंकर मध्य प्रदेश के लिए ही भेजा गया है. मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह डा. राजेश राजौरा ने बताया कि भ्रम की स्थिति की वजह से यह हालात बने. उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह ने दूरभाष पर स्पष्ट किया है कि टैंकर के परिवहन को मंजूरी दे दी गई है.

    उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी मध्य प्रदेश आ रहे ऑक्सीजन टैंकरों को हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट्र में रोके जाने के मामले सामने आए थे. इनको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की थी और तब निर्बाध आवागमन प्रारंभ हुआ था.

    वहीं लिक्विड ऑक्सीजन का यह टैंकर जल्दी से जल्दी सागर पहुंच सके, इसलिए मार्ग में बदलाव किया गया है. अब महोबा उत्तर प्रदेश और छतरपुर मध्य प्रदेश सीमा पर किमहा नाके पर सुबह पांच से सात बजे के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस टीम इसे मध्य प्रदेश पुलिस को सौंपेगी. यहां से मध्य प्रदेश पुलिस इसे लेकर सागर पहुंचाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, परिजनों के कोरोना संक्रमित होने पर टूर्नामेंट से हटे अश्विन
    Next Article कोरोना का कहर जारी: फिर सामने आये रिकार्ड साढ़े तीन लाख से ज्यादा नये मामले

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.