Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटापहाड़ व सोनुवा स्टेशनों के बीच रेलवे टै्रक को नक्सलियों ने बम से उडाया
    Breaking News झारखंड

    चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटापहाड़ व सोनुवा स्टेशनों के बीच रेलवे टै्रक को नक्सलियों ने बम से उडाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर. झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटापहाड़ व सोनुवा स्टेशनों के बीच नक्सलवादियों ने रेलवे लाइन को बम से उड़ा दिया, जिसके चलते हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन घंटों से ठप है.

    जानकारी के अनुसार यह घटना आज रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात 2:15 बजे की बताई जा रही है. अप रेल लाइन को माओवादियों ने बम से उड़ा दिया है, जिसके बाद डाउन लाइन से आ रही ट्रेन के लोको पायलट ने इस घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी. जिसके बाद से हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग में ट्रेनों का परिचालन ठप है.

    सूचना के तत्काल बाद रेलवे के अधिकारी एवं बम निरोधक दस्ता के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी. अप एवं डाउन दोनों ट्रैक पर जांच की जा रही है कि नक्सलियों ने कहीं और बम तो नहीं लगा रखे हैं. पुलिस, आरपीएफ और सुरक्षा बल के साथ रेलवे के पदाधिकारी मौके पर मौजूद हैं. रेलवे ट्रैक को ठीक करने का काम किया जा रहा है. सुरक्षा के प्रति इत्मीनान एवं रेल ट्रैक ठीक होने के बाद ही ट्रेनों का परिचालन शुरू हो पाएगा.

    घटनास्थल से नक्सलियों द्वारा लगाया गया बैनर भी मिला है. बैनर में किसान आंदोलन को समर्थन एवं संघर्षों पर दमन के खिलाफ 26 अप्रैल को भारत बंद की बात लिखी गई है. अपीलकर्ता के रूप में भाकपा माओवादी का जिक्र है.

    बड़ाजामदा के भट्टीसाई से रेलवे साइडिंग के रास्ते पर पुलिया के पास भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी ने बैनर टांग कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. बैनर में 26 अप्रैल को भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है. पुलिया के समीप रेलिंग में लाल रंग के बैनर लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस बैनर को उतार कर ले गई. साइडिंग में किसी तरह की कोई रैक लोडिंग नहीं रहने के कारण किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहेंद्र कुमार दुबे जी का आकस्मिक,भारतीय जन महासभा मेंं शोक की लहर
    Next Article दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, परिजनों के कोरोना संक्रमित होने पर टूर्नामेंट से हटे अश्विन

    Related Posts

    झारखंड लोजपा खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन ने वर्ल्ड रिकॉर्डधारी बाल तैराक इशांक सिंह को किया सम्मानित, कहा- पूरे विश्व में बढ़ाया झारखंड का मान

    May 9, 2026

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    May 8, 2026

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोजपा खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन ने वर्ल्ड रिकॉर्डधारी बाल तैराक इशांक सिंह को किया सम्मानित, कहा- पूरे विश्व में बढ़ाया झारखंड का मान

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.