Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का बड़ा बयान, बोले- दिल्ली में खाली पड़े हुए हैं 1200 बेड, अब तक नहीं आया कोई मरीज
    Breaking News

    रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का बड़ा बयान, बोले- दिल्ली में खाली पड़े हुए हैं 1200 बेड, अब तक नहीं आया कोई मरीज

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना महामारी के बीच जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में बेड्स की भारी किल्लत चल रही है, वहीं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के बयान ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है. रेलवे बोर्ड चेयरमैन सुनीत शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में अभी भी 1200 बेड्स खाली पड़े हैं, जहां अभी तक कोई मरीज नहीं आया है.

    दरअसल, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार के आग्रह पर सकूर बस्ती में 50 कोच यानी 800 बेड और आनंद विहार में 24 कोच यानी 400 बेड्स की व्यवस्था की जा चुकी है. हालांकि अभी तक कोरोना का कोई भी मरीज यहां नहीं आया है. सुनीत शर्मा ने बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए हम 1514 स्पेशल ट्रेन, 5387 उपनगरीय ट्रेन और 947 पैसेंजर ट्रेन रोजाना चला रहे हैं. कुल मिलाकर 70 प्रतिशत ट्रेन शुरू की गई हैं.

    दिल्ली सरकार के लगातार संपर्क में

    सुनीत शर्मा ने कहा कि आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली ने रेलवे बोर्ड से रेल बोगियों द्वारा लिक्विड ऑक्सीजन लाने और ले जाने का आग्रह किया है. जिसके चलते हम दिल्ली सरकार के लगातार संपर्क में हैं और बेहतर तालमेल के साथ काम करने को प्रतिबद्ध हैं. हमने दिल्ली सरकार से अपने टैंकर्स तैयार रखने को कहा है.

    24 घंटों में कुल 3,32,730 कोविड मामले दर्ज

    भारत में कोरोना के मामलों का हर रोज एक नया रिकॉर्ड बन रहा है. हर रोज कोरोना के मामले पिछला रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कुल 3,32,730 कोविड मामले दर्ज किए गए. इसके अलावा, भारत में शुक्रवार को 2,263 लोगों की सबसे अधिक मौतों के साथ लगातार तीसरे दिन 2,000 से अधिक मौतें दर्ज की गई. नये मौत के आंकड़ों के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,86,920 हो गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम की मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना संकट पर उच्च स्तरीय बैठक, कहा- एकजुटता से ही कर सकते हैं मुकाबला
    Next Article कोरोना संक्रमण से जल्द मुक्त होने वाली है भारतीय सेना, 99 फीसदी जवानों को लगा टीका

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.