मुसीबत का साथी श्याम भक्त मंडल…. जमशेदपुर,23 अप्रैल, मानवता की सेवा हेतू समाजिक ओर धार्मिक संस्था श्री श्याम भक्त मंडल ऑक्सीजन सिलेंडर की सेवा से लोगो को जान बचाने का प्रयाश कर रही है। महामारी के समय जहाँ अस्पतालो में मरीजो को बेड नही मिल पा रही है। हताश परेशान लोग आशा की किरण के रूप में भक्त मंडल की ओर कदम बढ़ा रहे है। मंडल अपनी पूरी छमता के साथ लोगो की सेवा करने में जुड़ी है। 24×7 मरीजो की जान बचाने में जुड़ी है। 48 घण्टे के लिए सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। वैसे मरीज जिनका ऑक्ससीजन लेबल 90 से निचे जाने लगता है वैसे लोगो को सेवा दी जा रही है।मंडल के संयोजक पवन अग्रवाल के अनुसार इस महामारी में सबको मिलकर लड़ने की जरूरत है। विशेष कर सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओ की जिम्मेदारी काफी ज्यादा है। किसी की जान बच जाए इससे बड़ी दुनिया मे ओर कोई सेवा नही हो सकती। भक्त मंडल अपने छमता के अनुसार काफी लोगो को अब तक सेवा दे चुकी है। उस कार्य के मंडल में अध्यक्ष मुरारी लाल, सचिव बजरंग अग्रवाल, कोशाध्यक्ष मनीष खडेलवाल,राजु खडेलवाल, बसंत अग्रवाल, नितिन चौधरी पूरी ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे है। श्री श्याम भक्त मंडल की महिला शाखा द्वारा भी उलेखनीय और प्रसंसनीय सहयोग प्रदान किया।