Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन, झारखण्ड ने उपायुक्त, एसएसपी, सिविल सर्जन व स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी तथा जिले के निजी चिकित्सा संस्थान के संचालकों के साथ परिसदन में किया बैठक, जिले में उपलब्ध चिकित्सीय संसाधनों की समी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    मंत्री स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन, झारखण्ड ने उपायुक्त, एसएसपी, सिविल सर्जन व स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी तथा जिले के निजी चिकित्सा संस्थान के संचालकों के साथ परिसदन में किया बैठक, जिले में उपलब्ध चिकित्सीय संसाधनों की समी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन, झारखण्ड ने उपायुक्त, एसएसपी, सिविल सर्जन व स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी तथा जिले के निजी चिकित्सा संस्थान के संचालकों के साथ परिसदन में किया बैठक, जिले में उपलब्ध चिकित्सीय संसाधनों की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    जांच का दायरा बढ़ाने की आवश्यकता, RAT, RT-PCR व True Nat तीनों विकल्पों का करेंगे भरपूर इस्तेमाल-  बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड

    माननीय मंत्री ने कहा- कोरोना से लड़ाई में निजी अस्पतालों की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता, आम नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए अस्पताल में उपलब्ध बेड, इलाज का दर आदि आवश्यक जानकारी को करें डिस्प्ले

    माननीय मंत्री ने अपने विधायक निधि से जिला प्रशासन को 10 लाख रुपए कोरोना मरीजों के लिए आधारभूत संरचना निर्माण के लिए दिए

    बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के दूसरे चक्र को देखते हुए परिसदन, जमशेदपुर में माननीय मंत्री स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन, झारखण्ड सरकार श्री बन्ना गुप्ता ने जिला उपायुक्त, एसएसपी, सिविल सर्जन व स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी तथा जिले के निजी चिकित्सा संस्थान के संचालकों के साथ बैठक कर जिले में उपलब्ध चिकित्सीय संसाधनों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । बैठक में मुख्य रूप से कोरोना मरीजों के इलाज़ हेतु आइसोलेसन वार्ड बढ़ाने, निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के इलाज हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। माननीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि आपदा को अवसर में बदलकर अर्थ दोहन करने वाले निजी अस्पताल/नर्सिंग होम पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी । उन्होने कहा कि यह समय मानव कल्याण में हम सभी के समुचित भागीदारी का है ऐसे में कोरोना के इलाज के नाम पर निजी अस्पताल मुद्रादोहन ना करें बल्कि जनकल्याण में अपनी भागीदारी निभायें अन्यथा क्लिनिकल एस्टेबलिशमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए वैसे चिकित्सकीय संस्थानों का निबंधन रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी । उन्होने सभी अस्पताल संचालकों को कोरोना के इलाज हेतु उपलब्ध बेड, इलाज का रेट चार्ट के साथ ही मरीजों का बुलेटीन डिस्प्ले करने के निर्देश दिए । साथ ही जिला प्रशासन को निजी अस्पतालों में नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति का निर्देश देते हुए प्रतिदिन अस्पतालों से डिस्चार्ज मरीज, उपलब्ध बेड व अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का दैनिक प्रतिवेदन जिला मुख्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया गया । माननीय मंत्री ने सभी अस्पताल प्रबंधन को कोविड मरीजों व उनके तीमारदारों का आधार नंबर लेने के निर्देश देते हुए जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि डाटा मॉनिटरिंग किया जा सके तथा डिस्चार्ज के बाद प्लाज्मा डोनेशन हेतु ससमय सेवा ली जा सके । साथ ही अस्पताल प्रबंधन को माइल्ड व एसिम्प्टोमेटिक कोरोना मरीजों की नियमित समीक्षा करते हुए होम आईसोलेशन में शिफ्ट कराने का निर्देश दिया गया ।

    माननीय मंत्री ने कहा कि जांच का दायरा बढ़ाने की आवश्यकता है, जिसको देखते हुए RAT, RTPCR व True Nat इन तीनों विकल्पों का भरपूर इस्तेमाल करते हुए ज्यादा से ज्यादा कोविड-19 जांच करने का निर्देश दिया गया है ताकि सही समय पर जांच करते हुए कोरोना संक्रमण के प्रसार पर रोकथाम लगाया जा सके । साथ ही बैकलॉग कोविड-19 जांच को 4 अधिग्रहित निजी लैब की मदद लेते हुए पूरा करने हेतु निदेशित किया गया । बंद पड़े मेडिका अस्पताल को 80 बेड के वेंटिलेटर व ऑक्सीजन युक्त बेड के साथ जल्द शुरू करने पर विमर्श किया गया । इसके अलावा जादूगोड़ा यूसील में भी 30 बेड कोरोना मरीजों के लिए उप्लब्ध होने की जानकारी बैठक में दी गई। माननीय मंत्री ने कहा कि टीएमएच, टाटा मोटर्स, उमा सुपर स्पेसियलिटी तथा अन्य निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाने का निर्देश दिया गया है । उन्होंने कहा कि कोरोना का दूसरा चक्र काफी खतरनाक है ऐसे में राज्य सरकार सभी झारखंडवासियों की सुरक्षा को लेकर काफी सजग है वहीं लोगों से भी अपील करते हुए उन्होने कहा कि अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर से बाहर निकलने पर हमेशा मास्क का इस्तेमाल करें तथा आवश्यक रूप से सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें । माननीय मंत्री ने अपने विधायक निधि से जिला प्रशासन को 10 लाख रुपए कोरोना मरीजों के लिए आधारभूत संरचना निर्माण के लिए दिए हैं ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र सवांद कार्यालय में अमरनाथ ठाकुर और विनोद सिंह का हुआ सम्मान
    Next Article राज्य में गिरती स्वास्थ्य व्यवस्था एवं बढ़ते कोरोना मामलों के बीच भाजपा ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला किया

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.