Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संपूर्ण लॉकडाउन लगाये जाने की आशंका के बीच सेंट्रल रेलवे ने की 106 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा
    Breaking News Headlines

    संपूर्ण लॉकडाउन लगाये जाने की आशंका के बीच सेंट्रल रेलवे ने की 106 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच सेंट्रल रेलवे ने अप्रैल अंत तक के लिए 106 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. रेलवे ने मुंबई, पूना और सोलापुर से उत्तर भारत के शहरों की ओर स्पेशल ट्रेनें शुरू की है. रेलवे की ओर से कहा गया है कि मुसाफिर पैनिक न करें, जरूरत पड़ने पर और भी ट्रेनें दी जाएंगी.

    गौरतलब है कि 18-20 रेगुलर ट्रेन पहले से रोज उत्तर और पूर्वी भारत के लिए चल रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल से अब तक 25 स्पेशल ट्रेनें उत्तर भारतीय शहरों के लिए चल चुकी हैं. इन्हीं इलाकों के लिए ट्रेनों की ज्यादा मांग है.

    मांग बढ़ने के कारण सोमवार को गोरखपुर के लिए खास तौर पर एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई. सभी ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी ऑलमोस्ट 100 प्रतिशत है यानी ट्रेन भरकर चल रही हैं. महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से लॉकडाउन की संभावना की चर्चा के बीच रेलवे ने अपील की है कि की मुसाफिर न घबराएं. ट्रेनें बंद नहीं होंगी. रेलवे की ओर से कहा गया कि फिलहाल सिर्फ कंफर्म टिकट वालों को ही यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है.

    रेलवे ने योजना बनाई है कि किसी ट्रेन में टिकट की मांग बढ़ने पर उस ट्रेन के पीछे डूप्लिकेट ट्रेन चलाई जाएगी. इसी के तहत सोमवार रात सेंट्रल रेलवे ने मुंबई से गोरखपुर के लिए एक डूप्लिकेट ट्रेन चलाई है. रेलवे ने मुसाफिरों से अपील की है कि मांग बढ़ने पर और भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, इसलिए मुसाफिर किसी भी हार में घबराए न और न ही किसी तरह की अफवाह पर ध्यान दें.

    कोविड 19 के बढ़ते मामलों पर लगाम कसने के लिए महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने की चर्चा के बीच मुंबई में बाहर जाने वाली रेलगाडिय़ों में पिछले सप्ताहांत से भीड़भाड़ बढ़ गई है. यह जानकारी सोमवार को रेलवे के सूत्रों ने दी. बहरहाल, रेल प्रशासन ने गर्मी के मौसम को भीड़ का कारण बताया जिस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने गृह स्थानों की यात्रा करते हैं.

    सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस महीने की शुरुआत में कोविड 19 को लेकर नई पाबंदियां लगाने के बाद से ही बाहर जाने वाली रेलगाडिय़ों में भीड़ बढ़ गई है, लेकिन सप्ताहांत में भीड़ ज्यादा देखी गई. कोविड 19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार द्वारा संपूर्ण लॉकडाउन लगाने पर विचार करने के कयास लगाए जा रहे हैं.

    लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर तैनात मध्य रेलवे के एक कर्मचारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई में स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से रेलगाडिय़ों में काफी भीड़ है.

    रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाहर और खासकर उत्तर भारत जाने वाली रेलगाडिय़ों में ज्यादा भीड़ गर्मी के मौसम के कारण है, जब काफी संख्या में लोग शादी विवाह या अन्य कारणों से अपने घर जाते हैं. मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे उत्तर भारत के लिए 12 स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहे हैं, इसके अलावा 18 से 20 नियमित स्पेशल ट्रेन दरभंगा, पटना, दानापुर, गोरखपुर, लखनऊ, मंडुआडीह, पुरी, रक्सौल और गुवाहाटी आदि स्थानों के लिए चलाई जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का हुआ ऐलान, इस तिथि को पहुंचेगी गंगा उत्सव डोली
    Next Article दक्षिणी मिस्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 20 लोगों की मौत, तीन घायल

    Related Posts

    यूपी के देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

    September 13, 2026

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की गूंज: वाशिंगटन से इस्लामाबाद तक खलबली, जानें भारत की कूटनीतिक जीत

    September 12, 2026

    ब्रिक्स में भारत का बढ़ता कद, ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ ने दिया वैश्विक नेतृत्व का संदेश

    September 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूपी के देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की गूंज: वाशिंगटन से इस्लामाबाद तक खलबली, जानें भारत की कूटनीतिक जीत

    ब्रिक्स में भारत का बढ़ता कद, ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ ने दिया वैश्विक नेतृत्व का संदेश

    पर्युषण महापर्व : आत्मशुद्धि से आत्मजागरण की ओर

    यूसीआईएल जादूगोड़ा माइंस की ठेका व्यवस्था पर सवाल, जांच की मांग

    अबुआ मित्र’ व्हाट्सऐप चैटबोट से आसान होगा जन शिकायतों का समाधान 15 सितंबर को उपायुक्त राजीव रंजन करेंगे सेवा का शुभारंभ, जारी होगा व्हाट्सऐप नंबर

    नुतन्डीह में सरकारी जमीन पर कब्जा: ग्रामीणों की बैठक आज, विक्रेताओं को धमकी और कार्रवाई की मांग

    निखार हत्याकांड: ‘वर्दी’ पर शक गहराया, कोलकाता से दो गिरफ्तार

    दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर 327 समितियों की आमसभा

    पैर में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं टूटा हौसला; जमशेदपुर की स्नेहा ने विश्व चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.