Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहर स्थित MGM अस्पताल में गंभीर दुर्घटना में घायल मरीज़ को पाँच घंटे तक नहीं मिली। कुणाल षंडगी की पहल पर हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग। सिविल सर्जन ने मरीज़ को राँची जाने के लिए एंबुलेंस दिलवाई
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    शहर स्थित MGM अस्पताल में गंभीर दुर्घटना में घायल मरीज़ को पाँच घंटे तक नहीं मिली। कुणाल षंडगी की पहल पर हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग। सिविल सर्जन ने मरीज़ को राँची जाने के लिए एंबुलेंस दिलवाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहर स्थित MGM अस्पताल में गंभीर दुर्घटना में घायल मरीज़ को पाँच घंटे तक नहीं मिली। कुणाल षंडगी की पहल पर हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग। सिविल सर्जन ने मरीज़ को राँची जाने के लिए एंबुलेंस दिलवाई

    गोविंदपुर निवासी बापी सीट कल रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे और उन्हें MGM में एडमिट कराया गया था। सुबह डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए रिम्स राँची रेफ़र कर दिया मगर सुबह 9 बजे से दिन के 1.30 बजे तक उनके परिजन 108 एम्बुलेंस सेवा के नंबर पर कॉल करते रहे लेकिन उन्हें एम्बुलेंस नहीं मिल पाई। उनकी पत्नी 8 महीने की गर्भवती है और ऐसे गंभीर स्थिति में अपने पति को खून में लथपथ अस्पताल में पड़े देख वो बिलख बिलख कर रो रही थी।

    परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह के माध्यम से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षडंगी को इसकी सूचना थी। कुणाल षडंगी भाजपा एस सी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा संग एमजीएम पहुँचे और इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर 28 पर उस हाल में पड़े बापी सीट को देख कर वहीं से सिविल सर्जन डॉक्टर ए के लाल से दूरभाष पर संपर्क साधा और अबिलंब एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। सिविल सर्जन के आदेश के बाद चंद मिनटों में ही 108 एम्बुलेंस वहाँ पहुँची और सभी के सहयोग से बापी सीट को राँची रिम्स के लिए रेफ़र किया गया।

    पत्रकारों से बात करते हुए कुणाल षडंगी ने MGM की दयनीय स्थिति पर दुख प्रकट किया और कहा कि कोरोनकाल में इतने गंभीर अवस्था में पड़े मरीज़ को अगर एंबुलेंस मिलने में घंटों लग जा रहे हैं तो इससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली का पता चलता है। राज्य सरकार के लोग चुनावी रैलियों में हवा हवाई बातें करने में व्यस्त हैं और धरातल पर स्थिति बिलकुल उसके उलट है। वायरस का संक्रमण बढ रहा है और ऐसी परिस्थिति से मुक़ाबला करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को युद्ध स्तर पर तैयारी करने की आवश्यकता है।

    कुणाल षंडगी के साथ विकास सिंह, बिमल बैठा, राजेश साव, विजय ओझा, हेमंत सिंह, रामसिंह कुशवाह भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे नेपाल हाउस, स्वास्थ्य सचिव से मिलकर की आपात बैठक
    Next Article भाजपा के बछवाड़ा विधायक को नहीं है सोशल डिस्टेंस का ख्याल, बिना मास्क पहने हीं पहुंच गए कार्यक्रम में

    Related Posts

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    June 27, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    June 27, 2026

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.