Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मधुपुर में सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने चुनावी प्रचार का किया आगाज
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मधुपुर में सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने चुनावी प्रचार का किया आगाज

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन ने आज मधुपुर में सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने चुनावी प्रचार का किया आगाज

    हाजी हुसैन अंसारी जी अब हमारे बीच नहीं हैं. उनकी कमी न सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा बल्कि पूरे राज्य को खलेगी. उनके जैसा इंसान बिरले ही धरती पर आते हैं. उनके देहांत से जो खालीपन आया है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती है. लेकिन, उनको श्रद्धांजलि देने का हमने एक छोटा सा प्रयास किया है. उनके ऊर्जावान और योग्य पुत्र को हमने मंत्री बनाया है. अब मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में वे महागठबंधन के प्रत्याशी है. वे आगे भी मंत्री के रूप में इस क्षेत्र के साथ पूरे राज्य के विकास में भागीदार बने रहे, यह काम आपको करना है. मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन ने आज मधुपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हम सिर्फ हफीजुल को ही नहीं जिताएंगे, बल्कि हाजी हुसैन अंसारी जी के सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे.

    *झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा* कि उनकी हमेशा कोशिश होती है कि *सरकार की नजर किसान-मजदूर और दूर दराज के ग्रामीण तक रहे.* मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि पदाधिकारियों की बात कम जनता की बात ज्यादा सुनेंगे. इसी सोच के साथ हमारी सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि हमने एक पुल बनाया है, जिसका नाम हफीजल है. उसे मंत्री बनाया है. उसकी नजरों से हम आपको देख रहे हैं. आपसे यही कहना है कि उन्हे आप अपना समर्थन दें, वे आपके इरादों पर हमेशा खरा उतरेंगे.

    *श्री सोरेन ने कहा कि आपने इतनी बड़ी जिम्मेदारी हमारे कंधों पर दी है. इस जिम्मेदारी को हम अच्छी तरह से निभा सकें, इसके लिए हमारे कई सहयोगी हैं* . इन्हीं सहयोगियों में हफीजुल हसन भी हैं. हम अपने सहयोगियों को समय-समय पर सरकार का दूत बनाकर आपके बीच भेजते हैं, ताकि आपकी परेशानियों और समस्याओं को वे समझें और दूर करने की दिशा में कदम उठाएं. श्री सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का किसी भी हाल में शोषण नहीं होगा. इन्हें इनका हक और अधिकार मिलेगा. इस राज्य में इनके हक और अधिकार को छीनने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी. श्री सोरेन ने कहा कि आज वीर शहीद सिद्धो कान्हू जयंती है* . उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर आपके बीच आया हूं. मैं यह कहना चाहता हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलनकारियों की पार्टी है. हमारी पार्टी शुरू से ही ही झारखंड के पूर्वजों, अमर शहीदों, वीर योद्धाओं और राज्य के लिए शहादत देने वाले आंदोलनकारियों को सम्मान देती आयी है. इनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा आगे बढ़ रही है. बस आपसे आग्रह है कि हफीजुल को समर्थन देकर सरकार के हाथों को मजबूत करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदलित विरोधी हैं हेमंत सरकार: कमलेश राम
    Next Article वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव की दो टूक, कहा- झारखंड में लॉकडाउन लगाने पर कोई विचार नहीं

    Related Posts

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    June 26, 2026

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    June 26, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.