Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के बाहर से आने वाले नेताओं से मधुपुर की जनता को रहना है सावधान: इरफान
    Breaking News झारखंड

    भाजपा के बाहर से आने वाले नेताओं से मधुपुर की जनता को रहना है सावधान: इरफान

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी का धुआंधार जनसंपर्क अभियान… हाफिज उल हसन के लिए मांगा वोट*

    *भाजपा के बहकावे में आकर गलत निर्णय नहीं लेना है*

    *विधायक जी की झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब*

    *भाजपा के बाहर से आने वाले नेताओं से मधुपुर की जनता को रहना है सावधान*

    *18 साल तक भाजपा ने झारखंड को बेरहमी से लूटने का काम किया*

    *झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने आज मारगोमुंडा प्रखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्र पहरडीह बोरडीया डूंगरीडीह सहित कई गांव का युद्ध स्तर पर प्रचार किया और जनसंपर्क अभियान किया। मौके पर आदिवासियों के बीच विधायक जी के लोकप्रियता का यह आलम था की लोगों का हुजूम उनसे मिलने के लिए उमड़ पड़ा। मौके पर विधायक जी ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने झारखंड को लूट कर खोखला कर दिया।18 साल तक झारखंड को बेरहमी से बाहर से आकर भाजपा के नेताओं ने लूटने का काम किया। झारखंड के लोगों को ठग कर बाहर से आकर नेता विधायक सांसद और मुख्यमंत्री तक बन जाते हैं लेकिन हमारे स्थानीय लोग कभी आगे नहीं आ पाते जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ता। चुनाव के समय हम सब को धर्म के नाम पर बांट दिया जाता है जिसका लाभ भाजपा के लोग उठा लेते हैं और मालामाल हो जाते हैं।*

    *आगे विधायक जी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी लोग सही निर्णय लें और यहां के स्थानीय प्रत्याशी को जीत दिलाएं ताकि हमारा विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके। हमें बाहर से आने वाले नेताओं से सावधान रहना होगा और मिलजुल कर इन्हें खदेड़ना है।*

    *मौके पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों ने कहा जिस प्रकार आप जामताड़ा में काम करते हैं और आदिवासियों को मान सम्मान दिलाने का काम किया है ठीक उसी प्रकार हमें भी हमारा सम्मान के साथ-साथ विकास करें। मौके पर विधायक जी ने आश्वस्त किया मैं लगातार आपके बीच आऊंगा और आप लोगों के हर सुख दुख में खड़ा रहूंगा और आपके विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचिरूडीह मामले में नारायणपुर थाना प्रभारी से पूछा जाएगा स्पष्टीकरण, लाइन हाजिर करने का भी निर्देश
    Next Article रामनवमी पूरी विधि विधान से संपन्न होगी :केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.