Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चिरूडीह मामले में नारायणपुर थाना प्रभारी से पूछा जाएगा स्पष्टीकरण, लाइन हाजिर करने का भी निर्देश
    Breaking News झारखंड

    चिरूडीह मामले में नारायणपुर थाना प्रभारी से पूछा जाएगा स्पष्टीकरण, लाइन हाजिर करने का भी निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चिरूडीह मामले में नारायणपुर थाना प्रभारी से पूछा जाएगा स्पष्टीकरण, लाइन हाजिर करने का भी निर्देश

    संवाददाता

    जामताड़ा: रविवार को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी फ़ैज अक अहमद मुमताज द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत चिरूडीह गांव में दलित परिवार को घर से निकाले जाने संबंधित मामले को लेकर जानकारी दी| उपायुक्त ने बताया पिछले कुछ दिनों से नारायणपुर के चिरूडीह गांव में चल रहे मामले की जांच हेतु अनुमंडल पदाधिकारी संजय पाण्डेय के नेतृत्व में गठित जांच कमिटी गठित की गई थी। जांच कमिटी द्वारा प्रतिवेदन समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच कमिटी द्वारा जो भी अनुशंसा दिया गया है जो भी तथ्य जांच में सामने आया है, हम उस पर कार्रवाई करेंगे।उन्होंने बताया कि जांच कमिटी द्वारा प्राप्त अनुशंसा मान लिया गया है इसके आलोक में पूर्व में जमीन को लेकर जो बदलेन हुआ है उसे रद्द किया जाएगा, साथ ही नामातरण भी रद्द की जाएगी।जांच प्रतिवेदन के आलोक में गांव में पीड़ित परिवार की सुरक्षा हेतु चौकीदार की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।वहीं मामले को लेकर एससी-एसटी एक्ट के सुसंगत धाराओं में विधि सम्मत कार्रवाई हेतु पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।उपायुक्त ने कहा कि संबंधित घटना को लेकर नारायणपुर थाना प्रभारी द्वारा ससमय मामले को लेकर कार्रवाई में ढिलाई बरतने हेतु स्पष्टीकरण पूछा जाएगा साथ ही लाइन हाजिर भी किया जाएगा।वहीं पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल धरना स्थल से कब हटाया जाएगा पर उपायुक्त ने बताया कि इस घटना के प्रथम दिन ही उक्त जगह को अतिक्रमण मुक्त करवा दिया गया था। वे स्वतंत्र हैं। परिवार को प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा मुहैया का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि हम अपील करते हैं कि पीड़ित परिवार जल्द से जल्द अपने घर में जाकर रहें।
    ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व दिनांक 2 अप्रैल 2021 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फैज अक अहमद मुमताज एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार सिन्हा के संयुक्त अध्यक्षता में नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत चिरूडीह ग्राम के दलित परिवारों को घर से निकाले जाने के मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था जिसमें उपायुक्त द्वारा बताया गया था कि मामला जमीन विवाद का है जो कई वर्षों से चल रहा हैं। हालांकि उनके पूर्वजों द्वारा जमीन की अदला-बदली पूर्व में की गई थी। दिनांक 01अप्रैल 2021 को दोनों परिवारों से वार्ता हुई हैं। इसके आलोक में उपायुक्त के निदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी संजय पाण्डेय के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया था।मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय भी मौजूद थे|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की डॉ हर्षवर्धन से बात, कोरोना की दवा उपलब्ध कराने का आग्रह किया
    Next Article भाजपा के बाहर से आने वाले नेताओं से मधुपुर की जनता को रहना है सावधान: इरफान

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.