Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब संसद भवन तक मार्च करेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्च का बड़ा ऐलान
    Breaking News Headlines

    अब संसद भवन तक मार्च करेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्च का बड़ा ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे किसान संगठनों ने बड़ा ऐलान किया है. संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि मई के पहले हफ्ते में किसान संसद तक मार्च करेंगे. दिन और तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा. पिछले चार महीनों से ज़्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान सिंघू, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे हैं. किसान संगठनों ने आज बैठक करके ये फैसला किया कि किसान अपनी मांगों को लेकर संसद की तरफ कूच करेंगे. मई के पहले हफ्ते में किसान संसद तक मार्च करेंगे.

    किसान आंदोलन में अब तक क्या-क्या हुआ

    – 26 नवंबर 2020 को पंजाब और हरियाणा से निकले किसानों के जत्थों जे दिल्ली की तरफ कूच किया था. दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस के साथ हुए संघर्ष में किसानों को बॉर्डर पर ही रोक दिया गया था.

    – एक दिसंबर से सरकार और किसानों के बीच बातचीत का दौर शुरू हुआ. एक के बाद एक 11 दौर की बातचीत सरकार और तकरीबन 40 किसान संगठनों के नेताओं के बीच हुई. ये सारी बैठकें बेनतीजा रहीं.

    – 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों पर रोक लगा दी थी और एक कमेटी का गठन किया था हालांकि किसानों ने कमेटी को नहीं माना.

    – 26 जनवरी को किसान परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद लगने लगा था कि किसान आंदोलन कमजोर पड़ रहा है, लेकिन किसान नेता राकेश टिकैत के आंसुओं ने आंदोलन में नई जान डाल दी, जिसके बाद आंदोलन अगले चरण में ले जाते हुए किसान संगठनों ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों पंचायत और महापंचायत की जो अभी भी जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहोटल-रेस्टोरेंट को अब लिखना होगा मीट हलाल है या झटका, नॉर्थ एमसीडी में प्रस्ताव पास
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सूरज कुमार की अध्यक्षता में कोविड 19 संक्रमण रोकथाम व जिले में संचालित किये जा रहे कोविड टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक किया

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.