Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नियंत्रण रेखा पर युद्ध जैसी स्थिति, पाकिस्तान ने LoC पर की गोलाबारी, 3 की मौत
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    नियंत्रण रेखा पर युद्ध जैसी स्थिति, पाकिस्तान ने LoC पर की गोलाबारी, 3 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू: पाकिस्तान ने तमाम दांवपेच चलने के बाद आखिरकार मजबूरन भारतीय पायलट अभिनंदन को शुक्रवार रात अटारी बॉर्डर पर रिहा कर दिया. हालांकि, बौखलाए पाक ने अपनी खीझ नियंत्रण रेखा पर निकाली. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलाबारी में तीन नागरिकों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी. पुलिस ने बताया कि एलओसी के नजदीक कृष्णाघाटी सेक्टर में झलास इलाके के सलोत्री गांव में पाकिस्तानी सेना द्वारा दागा गया गोला शुक्रवार रात एक घर के अंदर फट गया, जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘इसके अलावा, पाकिस्तान की ओर से किए गए सीजफायर उल्लंघन में दो नागरिकों और सेना के दो सैनिकों सहित चार लोग घायल हो गए हैं.’ बता दें कि पाकिस्तानी सैनिक पिछले आठ दिनों से पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी कर रहे हैं, जिसका भारतीय सेना के जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. स्थानीय निवासियों ने नियंत्रण रेखा पर युद्ध जैसी स्थिति बताया है. प्रशासन ने इन दोनों जिलों में नियंत्रण रेखा से 5 किलोमीटर के भीतर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया है और लोगों को घर के अंदर रहने के लिए कहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिर्धारित समय पर ही होंगे लोकसभा चुनाव:मुख्य चुनाव आयुक्त
    Next Article वतन लौटे अभिनंदन, जानिए पिछले 12 घंटे में क्या-क्या हुआ

    Related Posts

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    September 24, 2026

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    September 24, 2026

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    *बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय को कैबिनेट से मंजूरी पर अभाविप ने खेली होली, बांटी मिठाई*

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.