Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में राहुल गांधी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड में राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2019Updated:March 1, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विजय खान ने तैयारियों का जायजा

    रांचीःकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन नेताओं के साथ यहां शनिवार को एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने शुक्रवार को पीटीआई भाषा को बताया कि गांधी यहां मोरहाबादी मैदान में पार्टी के परिवर्तन उलगुलान महारैली को झामुमो, जेवीएम और राजद के नेताओं के साथ संबोधित करेंगे।

     रैली को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विजय खान जमशेदपुर की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से खुद कर रहे हैं बात कार्यकर्ताओं में उत्साह

    शाहदेव ने कहा, ‘‘झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) प्रमुख बाबूलाल मरांडी और राजद की झारखंड इकाई अध्यक्ष अन्नापूर्णा देवी को कांग्रेस की कल की रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।’’ उन्होंने यद्यपि गांधी के राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मिलने की संभावना खारिज की जो करोड़ों रुपये के चारा घोटाला मामले में दोषसिद्धि के बाद यहां जेल में बंद हैं। प्रसाद एकीकृत बिहार में 90 के दशक में सामने आये 900 करोड़ रुपये से अधिक के चारा घोटाले के मामलों में दोषी ठहराये जाने के बाद दिसंबर 2017 से रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं।

    अभी नहीं हुआ है सीटों का बंटवारा
    राजद बिहार के साथ ही झारखंड में भी कांग्रेस की महत्वपूर्ण सहयोगी पार्टी है और प्रसाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। विपक्षी दल महागठबंधन के सहयोगी के तौर पर कई मौकों पर एक साथ दिखाई दिए हैं लेकिन उनके बीच सीटों का बँटवारा अभी भी नहीं हुआ है। कांग्रेस के एक अन्य नेता ने कहा कि 2014 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद राहुल गांधी की झारखंड में यह पहली यात्रा होगी। विपक्ष के कई नेताओं ने पिछले दो महीनों के दौरान उनसे मुलाकात की है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने 23 फरवरी को उनसे मुलाकात की थी। हाल ही में झारखंड में विपक्षी दलों के बीच बनी सहमति के अनुसार कांग्रेस राज्य में लोकसभा चुनावों की कमान संभालेगी जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधानसभा चुनाव में ऐसा करेगी। विपक्षी दलों ने अभी तक झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए सीट समायोजन की घोषणा नहीं की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत लौटे विंग कमांडर अभिनंदन, वाघा बॉर्डर पर जबर्दस्त स्वागत
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.