Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था देना सरकार का संकल्प: बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    राज्य में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था देना सरकार का संकल्प: बन्ना गुप्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था देना सरकार का संकल्प: बन्ना गुप्ता

    स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने आज स्वास्थ्य विभाग का बजट पेश करने के दौरान सरकार की ओर से दिये गये जवाब में कहा कि कोरोना संक्रमणकाल में राज्य सरकार की पूरी टीम ने तन्मयता से काम किया, जिसके कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर झारखंड में राष्ट्रीय औसत से लगभग आधी रही. जबकि स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की दर भी करीब 99 फीसदी के निकट पहुंच गयी है, जबकि इसका राष्ट्रीय औसत 96 प्रतिशत है.

    उन्होंने बताया कि कोराना संक्रमण का संकट उत्पन्न होने के समय राज्य में एक भी लैब नहीं था, लेकिन आज सात स्थानों पर आरटीपीसी लैब की स्थापना की गयी है. उन्होंने विपक्षी सदस्यों पर सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जेपीएससी के माध्यम से 286 चिकित्सकों की नियुक्ति की गयी है.

    मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने चुनावी फायदा उठाते हुए विधानसभा चुनाव के वक्त आनन-फानन में तीन मेडिकल कॉलेज का उदघाटन करा दिया गया, लेकिन आज 300 बच्चों का भविष्य अंधकार में डूब गया है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार जीएसटी और रॉयल्टी का पैसा भी राज्य सरकार को समय पर नहीं दे रही है, जिससे संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है, इसके बावजूद हेमंत सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर रही हैं।

    उन्होंने कहा कि इस बजट में हवा हवाई बातों या जुमलेबाजी नही की गई हैं बल्कि बेहतर आधारभूत संरचना के साथ मैनपावर की कमी दूर करते हुए बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ करने का रोड मैप तैयार किया गया है जिसका परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवरीय पत्रकार अन्नी अमृता की पुस्तक ‘ये क्या है?’ का हुआ विमोचन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.