Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय जनता पार्टी की पूरे देश भर में विजय संकल्प बाइक रैली
    Breaking News झारखंड राजनीति

    भारतीय जनता पार्टी की पूरे देश भर में विजय संकल्प बाइक रैली

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी की पूरे देश भर में विजय संकल्प बाइक रैली

    जिला अंतर्गत सभी चार विधानसभा के प्रत्येक बूथ से निकलेगी मोटरसाइकिल रैली, प्रतिनिधित्व स्थानीय विधायक एवं सांसद करेंगे। भाजयूमो की रैली में होगी बड़ी भागीदारी।

    भाजपा ने बिना भेदभाव के विकास के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया:- दिनेश कुमार
    हर एक वोट से हमे पुनः मोदी जी जैसा प्रधासेवाक देना हैं- राजा

    शुक्रवार, जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को शहर में ‘विजय संकल्प’ बाइक रैली निकाली जाएगी। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा में बाइक रैली का आयोजन होगा। जिसमें पूर्वी विधानसभा में स्थानीय विधायक सह राज्य के मुख्यमंत्री रघुबर दास नेतृत्व करेंगे। वही पश्चिम विधानसभा में रैली का नेतृत्व खाद्य आपूर्ति मंत्री सह क्षेत्र के विधायक सरयू राय करेंगे। पोटका विधानसभा में रैली का अगुवाई विधायक मेनका सरदार करेगी। एवं जुगसलाई विधानसभा का नेतृत्व सांसद विद्युत वरण महतो करेंगे। सुबह 11 बजे से तय समय अनुसार प्रत्येक बूथ से निकल कर कार्यकर्ता विधानसभा स्तर पर होने वाली बाइक रैली में शिरकत करेंगे।

    इन स्थानों से प्रारम्भ होगी बाइक रैली:-

    ●पूर्वी विधानसभा – सुमंत मूलगाओंकर स्टेडियम, टेल्को।
    नेतृत्व – माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास जी।

    ●पश्चिम विधानसभा- श्री गंगा नारायण सिंह भवन, दोमुहानी।
    नेतृत्व – माननीय मंत्री श्री सरयू राय जी।

    ●पोटका विधानसभा- (प्रारंभ) सिधू कान्हू मैदान, बागबेड़ा
    नेतृत्व – माननीय विधायक श्रीमती मेनका सरदार जी।

    ●जुगसलाई विधानसभा:-
    ◆शहरी – बाराबांकी चौक, एन०एच० 33।
    नेतृत्व – माननीय सांसद विद्युत वरण महतो जी।
    – जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह जी।
    ◆ग्रामीण- कटिन चौक, कमलपुर
    नेतृत्व – जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा।

    भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार कहा कि कल की रैली भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनुशासित होकर निकाली जाएगी।आने वाले दिनों में चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकने वाला है। भाजपा को दिए गए एक एक वोट ने हमे नरेंद्र मोदी जैसा साहसी, परिश्रमी, ईमानदार, निस्वार्थ, निडर एवं अटल इरादे वाला प्रधानसेवक दिया ।जिन्होंने ना केवल हमे मजबूत और विकसित भारत दिया,बल्कि देश पर उठने वाली हर आंख को भी करारा जवाब दिया। दिनेश ने कहा कि भाजपा सरकार के उपलब्धियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जनता तक जा रहे हैं। रैली में कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी से अपील भी की गई हैं कि वह हेलमेट पहन कर इस बाइक रैली में शिरकत करे। रैली में समस्त भाजपा और सभी मोर्चों का विशेष योगदान रहेगा।

    वहीं, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में किए जा रहे कार्यों से युवा वर्ग में काफी उत्साह है।चुनाव पूर्व बाइक रैली से युवाओं में नए जोश का संचार होगा। वर्तमान समय में युवा आत्मविश्वास एवं जोश से लबरेज है। रैली के माध्यम से आमजनों को भाजपा के पक्ष में समर्थन देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रैली में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों के संग कार्यकर्ताओं का खासा योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति एवं सामर्थ्य से 2019 का चुनावी रण भाजपा के पक्ष में होगा। विजय लक्ष्य को हम सब अवश्य प्राप्त करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकलम की स्वतंत्रता बनी रहनी चाहिए- उपायुक्त
    Next Article भारत लौटे विंग कमांडर अभिनंदन, वाघा बॉर्डर पर जबर्दस्त स्वागत

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.