Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य में छिपी खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने का काम कर रही सरकार
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य में छिपी खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने का काम कर रही सरकार

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 11, 2021No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *● मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 11 वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया*
    =================
    ● *मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य में छिपी खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने का काम कर रही सरकार*
    ================
    ● *हॉकी की नर्सरी के रूप में विख्यात सिमडेगा के एस एस बालिका उच्च विद्यालय एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड में आज से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में 22 राज्यों की टीम ले रही है भाग*
    ================
    ★ *इस बार के बजट में खेल और पर्यटन पर विशेष फोकस है*

    ★ *खेलों के माध्यम से राज्य के सम्यक विकास के लिए खिलाड़ियों को पूरा सहयोग करेगी सरकार*
    *– हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =================
    खेलों के माध्यम से राज्य के चहुंमुखी विकास पर सरकार का विशेष जोर है । इस वजह से इस साल बजट में पर्यटन और खेल पर विशेष फोकस किया गया है । इसके साथ खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं देने के साथ पूरा सहयोग मिलेगा । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज सिमडेगा जिला के एसएस बालिका उच्च विद्यालय स्थित एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड में 11 वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कही । इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में शिरकत कर रही 22 राज्यों की खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया ।

    *सिमडेगावासियों और हॉकी प्रेमियों के लिए विशेष दिन है*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खासकर सिमडेगा जैसे जिले में इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होना झारखंड विशेषकर सिमडेगावासियों और हॉकी प्रेमियों के लिए विशेष यादगार भरा दिन है । इससे यहां खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा ।

    *हॉकी की नर्सरी के रूप में विख्यात है यह इलाका*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सिमडेगा ,खूंटी और गुमला जैसे पिछड़े क्षेत्रों से दर्जनों अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निकले हैं । सिर्फ सिमडेगा जिला ने चार दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी देश को दिए हैं । इसी जिले के करंगगुड़ी गांव से तीन खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल की गई हैं । देश और राज्य का मान सम्मान बढ़ाने वाले इन खिलाड़ियों पर हम सभी को गर्व है । मुख्यमंत्री ने कहा कि इस इलाके में हॉकी युवाओं के दिल में रची बसी है । जिस तरह खेतों में फसलें उगाई जाती है उसी तरह यहां हॉकी खिलाड़ी तैयार होते हैं । इसलिए इसे हॉकी की नर्सरी के रूप में पूरी दुनिया जानती है ।

    *सभी जिलों में नियुक्त किए गए हैं खेल पदाधिकारी खिलाड़ियों की हो रही सीधी नियुक्ति*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है । इस सिलसिले में सभी जिलों में खेल पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वही, खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति भी सरकार कर रही है । बहुत जल्द 39 खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति का लाभ मिलने जा रहा है ।

    *सभी खिलाड़ियों को सिमडेगा के पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा*

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आए सभी राज्यों की खिलाड़ियों को सिमडेगा उसके आसपास स्थित पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा ।

    *मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं*
    ===============

    ● *रांची में हॉकी का सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जा रहा है।*
    ● *पहले चरण में राज्य के 15 विद्यालयों में एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड का निर्माण किया जाएगा ।*

    ● *पूरे राज्य में सिध्दो कान्हू क्लब बनाए जाएंगे, हर क्लब को 25 हज़ार मिलेगा ।*

    ● *सिमडेगा में 18.5 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा । यहां हॉस्टल के अलावा वालीबॉल और बास्केटबॉल का भी कोर्ट होगा ।*

    ● *सिमडेगा जिले में आधुनिक एथलेटिक्स ट्रैक बिछाया जाएगा ।*

    *अन्य महत्वपूर्ण तथ्य*
    =================

    ● *झारखंड ऊर्जा संचरण निगम की योजना 132 33 के वी ग्रिड सब स्टेशन कुरडेग और 132 33 के वी ग्रिड सब स्टेशन कोलेबिरा का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया । इन दोनों ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण पर 207.61 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे*

    ● *मुख्यमंत्री ने विभिन्न सखी मंडलों को 6.28 करोड़ का चेक प्रदान किया*

    ● *प्रस्तावित एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम के प्रारूप का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया*

    ● *एस्ट्रो टर्फ हॉकी जिम का भी मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया*

    ● *जिला प्रशासन के 20 इयर्स ऑफ सिमडेगा नामक पुस्तक का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया*

    ● *ख्याति प्राप्त कलाकार श्री मुकुंद नायक के नेतृत्व में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया*

    उद्घाटन समारोह में विधायक श्री भूषण बाड़ा, विधायक श्री एन विक्सल कोनगाड़ी, खेल एवं युवा कार्य विभाग की सचिव श्रीमती पूजा सिंघल, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्रो निंगमबम, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोला नाथ सिंह, सिमडेगा के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक, तथा झारखंड ऊर्जा संचरण विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री के के वर्मा समेत कई गणमान्य उपस्थित थे

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भूमिज भाषा को अधिसूचित करने हेतु मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने भूमिज भाषा की समय्क विकास, संरक्षण और संवर्धन हेतु इसे तत्काल अधिसूचित करने तथा भूमिज भाषा केंद्र की स्थापना हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने के लिए निवेदन मुख्यमंत्री से किया है। मौके पर पोटका विधायक श्री संजीव सरदार, भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के केंद्रीय महासचिव श्री दिनेश सरदार सहित श्री युधिष्ठिर सरदार, श्री मेवालाल सरदार, मिर्जा मांजी सहित अन्य मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में टाना भगत के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के टाना भगत के मांगों के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से टाना भगत परिवार के अधिकार में जो जमीन है उसे बंदोबस्त करने, टाना भगत के खेतों में कृषि के लिए पानी की व्यवस्था करने, टाना भगत को टाना पेंशन एवं स्वतंत्रता सेनानी कार्ड बनाने, टाना भगत के परिवार जहां रहते हैं वहां सड़क और बिजली व्यवस्था अविलंब आपूर्ति करने, टाना भगत के परिवार को पीढ़ी दर पीढ़ी सरकारी लाभ मुहैया कराने, टाना भगत के बच्चों के शिक्षा हेतु चतरा जिला में आवासीय विद्यालय का निर्माण करने, टाना भगत परिवार के बच्चों को शिक्षा के अनुसार नौकरी दिए जाने तथा टाना भगत जहां रहते हैं वहां पर कोई कंपनी को अनुबंध नहीं दिये जाने का निवेदन मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने किया है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांगों को लेकर विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।*

    *मौके पर बड़कागांव विधायक सुश्री अंबा प्रसाद एवं प्रतिनिधिमंडल में श्री शंकर टाना भगत, श्री बलकु टाना भगत, श्री रामे टाना भगत, श्री आशिष टाना भगत, श्रीमती जयमनी टाना भगत, श्री बुदो टाना भगत, श्री अशोक उरांव, श्री लालु उरांव, श्री इलियस टाना भगत एवं अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाशिवरात्रि पर सजकर तैयार हुआ सिदगोड़ा सूर्य मंदिर, मंदिर समिति ने की है विशेष तैयारी
    Next Article ईडी की टीम साइबर अपराधी प्रदीप मंडल की 66 लाख रूपये की संपत्ति को किया जप्त

    Related Posts

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.