Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी: उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी: उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भूमि संरक्षण विभाग के तहत संचालित कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना की समीक्षा बैठक उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में आज हुआ सम्पन्न*

    ■ *कृषि प्रसंस्करण यंत्र हेतु लाभुकों के अपेक्षित चयन से सम्बन्धित प्रक्रिया के स्पष्ट जानकारी नहीं होने पर भूमि संरक्षण पदाधिकारी एवं जेएसएलपीएस के डीपीएम को किया गया स्पष्टीकरण*

    ■ *सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी- उपायुक्त*

    आज 9 मार्च 2021 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा प्र से) की अध्यक्षता में भूमि संरक्षण विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-2021 में कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत लाभुकों के चयन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में भूमि संरक्षण पदाधिकारी एवं जेएसएलपीएस के डीपीएम द्वारा ससमय योजनाओं के क्रियान्वयन नहीं होने के कारण गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    राज्य योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-2021 में कृषि यांत्रिकीकरण को प्रोत्साहन योजना अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह, महिला सखी मंडल एवं कृषक समूहों को अनुदान पर मिनी ट्रैक्टर, पावर ट्रेलर, रीपर उसके सहायक कृषि यंत्र एवं कृषि प्रसंस्करण यंत्रों में लाभुकों के चयन से सम्बन्धित स्पष्ट जानकारी नहीं होने के कारण उपायुक्त ने भूमि संरक्षण पदाधिकारी एवं जेएसएलपीएस के डीपीएम को स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया।

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा प्र से), जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री दीपांकर शीट, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, परीक्ष्यमान उप समाहर्ता श्री विजय कुमार महतो,श्री ईश्वर दयाल महतो, श्री अजय कच्छप,श्री अनिल रविदास, डीपीएम जेएसएलपीएस, डीपीएम जेटीडीएस सहित अन्य उपस्थित थे।
    ====================
    *#शिक्षा पर जोर होगा, तभी देश प्रगति की ओर होगा*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article समाहरणालय सभाकक्ष में अपर समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार के अध्यक्षता में रेवेन्यू केस मॉनिटरिंग सिस्टम अंतर्गत विभिन्न राजस्व न्यायालय के वादों के निष्पादन से संबंधित बैठक सम्पन्न

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.