Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में अधिवक्ताओ पर लगाए गए व्यावसायिक कर को शीघ्र समाप्त किया जाय: राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड में अधिवक्ताओ पर लगाए गए व्यावसायिक कर को शीघ्र समाप्त किया जाय: राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में अधिवक्ताओ पर लगाए गए व्यावसायिक कर को शीघ्र समाप्त किया जाय: राजेश शुक्ल

    झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को ई मेल भेजकर झारखंड में अधिवक्ताओ पर लगे व्यावसायिक कर को शीघ्र समाप्त करने का आग्रह किया है।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा है कि राज्य में पिछले 1 बर्ष से कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण अधिवक्ताओ का कार्य पूर्णरूपेण नही चल रहा है। अधिवक्ताओ के सामने 1 बर्ष से आर्थिक चुनौती के साथ अन्य चुनौतियों भी है। राज्य सरकार ने अधिवक्ताओ के लिए कोई कल्याणकारी कदम नही उठाये,यहा तक की राज्य सरकार ने अपने बजट में भी प्राथमिकता नही दिया।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि दिल्ली सरकार, तेलंगाना , तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, और उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओ के कल्याणकारी योजनाओं में सरकार ने मदद करने की कोशिश की। दिल्ली सरकार ने पूरी मदद की है, सामुहिक बीमा तक का भी प्रावधान बनाया, लेकिन झारखंड में अधिवक्ताओ के हितों पर सरकार ने ध्यान नही दिया। बल्कि पेशा कर लगा दिया।

    श्री शुक्ल ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा है कि अधिवक्ता न्यायालय के ऑफिसर होते है उन पर व्यवसायिक कर लगाना गैर कानूनी है। अधिवक्ताओ के लिए अधिवक्ता अधिनियम बना है। उसी के तहद वे अपना दायित्व निभाते है। वे पेशा कर के परिधि में नही आते है। इस लिए राज्य सरकार को शीघ्र इसको वापस ले लेना चाहिए। श्री शुक्ल ने कहा है कि जल्द ही कौंसिल के सदस्य मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से मिलकर उनसे वापस लेने का आग्रह करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो क्षेत्र के जनसुविधाओं के लिए भाजपा मानगो मंडल ने जुस्को के पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    June 24, 2026

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.