Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कार्यकर्ताओं से बात, कहा परीक्षा के आखिरी दिनों में थोड़ी ताकत लगानी पड़ती है
    Breaking News Headlines झारखंड

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कार्यकर्ताओं से बात, कहा परीक्षा के आखिरी दिनों में थोड़ी ताकत लगानी पड़ती है

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 28, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कार्यकर्ताओं से बात, कहा परीक्षा के आखिरी दिनों में थोड़ी ताकत लगानी पड़ती है

    *2014 से 2019 आवश्यकताओं को पूरा करने का समय था, जबकि 2019 से आगे आकांक्षाओं को पूरा करने का अवसर है: मोदी*

    गुरुवार, जमशेदपुर: गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत सीधा संवाद किया। सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में आयोजित किये गए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से सभागार पूरी तरह फूल रहा। इससे पहले आयोजन स्थल पर लगाये गए नमो स्टॉल से करीब ढेड़ सौ कार्यकर्ताओं ने नमो टी-शर्ट, टोपी, कलाई बैंड व मोदी मुखोटा लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दोपहर 12:30 बजे नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश भर के दस स्थानों के कार्यकर्ताओं से जुड़े। जुड़ते ही उन्होंने ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे देश की सेना पर गर्व है, हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाएंगे। यह परीक्षा की घड़ी है, हमें पहले से ज्यादा काम करना है। घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करें और लाभार्थियों से मिलें। आज हर भारतीय के दिल में बदलाव की भावना है। मोदी ने कहा, इस समय देश की भावनाएं अलग स्तर पर हैं। देश का जवान सीमा पर और उसके पार भी पराक्रम दिखा रहा है। पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। पूरी दुनिया हमारी एकजुट इच्छाशक्ति को देख रही है। दुश्मन की कोशिश होती है कि हमारी प्रगति रुक जाए। उनके सामने हर भारतीय चट्टान बन के खड़ा हो जाएगा। हम सबको सिपाही बनकर देश के लिए दिन-रात एक करना होगा। देश के एक-एक वीर बेटे और बेटी के प्रति कृतज्ञ हैं। दोपहर 1:00 बजे नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं से जुड़ते ही सभागार ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा। जमशेदपुर महानगर की ओर से टेल्को मंडल की महामंत्री जयलक्ष्मी ने सवाल पूछते हुए नरेंद्र मोदी जी से कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में आती है तो लोकतंत्र की हत्या करती है और चुनाव में ही जातिवाद, सम्प्रदायवाद एवं भेदभाव के साथ आती है। वहीं, भाजपा सिद्धान्तों एवं कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव में आती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में आप इसे कैसे देखते हैं ? सवाल के जवाब में मोदी जी ने कहा कि ये चुनाव दो राजनीतिक संस्कृतियों के बीच का है। एक संस्कृति भाजपा की है, जहां हर काम लोकतांत्रिक तरीके से होता है। दूसरी संस्कृति कांग्रेस समेत अन्य दलों की है, जहां हर काम वंशवाद के आधार पर तय होता है। भाजपा कार्यकर्ता की संस्कृति एकदम अलग होती है। विनम्रता, सादगी, सरलता औऱ सहजता उसकी पहचान है। यहां किसी भी फैसले का आधार कार्यकर्ताओं का फीडबैक होता है। भाजपा कार्यकर्ता जनता जनार्दन के दुख में, सुख में, हर स्थिति में सहभागी होता है। हमारी पार्टी को असली बल अपने कार्यकर्ताओं से मिलता है। यहां कार्यकर्ता ही सब कुछ तय करता है, इसलिए मेरे जैसा एक सामान्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन कर देश की सेवा करने का अवसर पा सकता है। हमारी पार्टी में कोई भी निर्णय इस बात से नहीं होता कि एक व्यक्ति या एक परिवार क्या चाहता है। बल्कि हमारे यहां निर्णय इस बात से होते हैं कि कार्यकर्ता क्या चाहते हैं। लोकतंत्र हमारी पार्टी के डीएनए में है। यह एक कैडर बेस्ड पार्टी है, इसलिए पार्टी और सरकार दोनों के लिए कार्यकर्ताओं का फीडबैक बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसके आधार पर सरकारी योजनाओं को जमीन पर साकार करना भी आसान होता है, जिसे मौजूदा कार्यकाल में हम लगातार देखते आए हैं। आज अगर भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन सका है तो इसकी सबसे बड़ी वजह पार्टी के भीतर का लोकतंत्र है। और अपने कार्यकर्ताओं के इसी सामर्थ्य पर ही 2019 के लोकतंत्र का महापर्व भी हमारे नाम होगा।

    कार्यक्रम के अंत में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में अनेकों जनकल्याणकारी नीतियों को कार्यकर्ताओं के सहयोग से धरातल पर उतारा है। आज हमें अपने काम को लेकर जनता के बीच जाना है। हमने जमशेदपुर की दिशा बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, दर्जनों योजनाएं आजादी के बाद पहली बार जमशेदपुर व आस-पास के क्षेत्रों में लागू हुई है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता जनार्दन भाजपा के पक्ष में समर्थन देगी जिससे कि विकास के पहिये की रफ़्तार निरंतर जारी रहेगी।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि आज का दिन जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं के लिए गौरवपूर्ण है। मोदी जी द्वारा झारखंड प्रदेश से एकमात्र जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं से संवाद करने से कार्यकर्ताओं में नए उर्जा व उत्साह का संचार हुआ है तथा मनोबल भी ऊंचा हुआ है। प्रधानमंत्री का छोटे-छोटे बातों पर बारीक ध्यान रहता है, जब कार्यकर्ता खड़े होकर सवाल करते तो बैठ जाने को कहना, मोदी जी द्वारा पाकिस्तान को बिना देर किए जवाब देना, बड़े निर्णय लेने में संकोच ना करना उन्हें अन्य नेताओं से भिन्न बनाता है। संवाद से कार्यकर्ता जोश व उमंग से ओतप्रोत हैं। मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पुनः एक बार भारी बहुमत से केंद्र की सरकार बनाएगी एवं कार्यकर्ताओं के बल पर जमशेदपुर समेत प्रदेश की सभी सीटों पर वीजयी कमल खिलायेगी।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद विद्युतवरण महतो, प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला,अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा,खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रम्हदेव नारायण शर्मा,देवेंद्र सिंह,रामबाबु तिवारी,चंद्रशेखर मिश्रा,नंदजी प्रसाद,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव,मनोज सिंह,जिला परिषद उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह,विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,चितरंजन वर्मा,सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री गुंजन यादव,किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य संतीश सिंह,भाजयुमो नेता विकास सिंह,जिला पदाधिकारी में भूपेंद्र सिंह,संदीप मिश्रा,सत्यप्रकाश सिंह,अनिल मोदी,चनाद्रशेखर गुप्ता,राकेश सिंह,विमलकांत झा,अरुण मिश्रा,पुष्पा तिर्की,शिखा राय चौधरी, सुनील बारी,परेश मुखी,बिमल जालान,अमरजीत सिंह राजा,नीरू सिंह,काजू सांडिल्य,बिमल बैठा,गोपाल जायसवाल,मोचीराम बाउरी,सुदीप्तो डे राणा समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझुका पाकिस्तान, कल रिहा होंगे विंग कमांडर अभिनंदन
    Next Article बिग कमांडर अभिनंदन की रिहाई के लिए तिलक पुस्तकालय में प्रार्थना सभा

    Related Posts

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    May 11, 2025

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 11, 2025

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    May 11, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल प्रहार, झुका पाकिस्तान, दुनिया ने मानी भारत की ताकत

    अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर जांच जारी

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूलों में 5S और विजुअल वर्कप्लेस मैनेजमेंट का आयोजन

    उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समूहों से संवाद स्थापित किया

    भारत की निर्णायक कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, मित्र देशों का आभार : अंकित आनंद

    जमशेदपुर में बंकर पर सभी कि नजर टिकी

    इंटक नेत्री शशि आचार्य को सरायकेला जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.