Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिजली कनेक्शन काटने वाले बिजली कर्मी व अधिकारी को खूंटा में बांध दें:इरफान अंसारी
    Breaking News झारखंड

    बिजली कनेक्शन काटने वाले बिजली कर्मी व अधिकारी को खूंटा में बांध दें:इरफान अंसारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिजली कनेक्शन काटने वाले बिजली कर्मी व अधिकारी को खूंटा में बांध दें:इरफान अंसारी

    नारायणपुर/जामताड़ा: बिजली का कनेक्शन काटने वाले बिजली कर्मी तथा अधिकारी को खूंटा में बांध दें । किसी भी बिजली कर्मी , अधिकारी को बख्शने की आवश्यकता नहीं है । सरकार लोगों को बिजली की सुविधा देना चाहती है । बिजली विभाग यदि गरीबों को परेशान करेगी तो विधायक चलने नहीं देगा। उक्त बातें विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने नारायणपुर प्रखंड के बूट बेरिया गांव में सामुदायिक पुस्तकालय के उद्घाटन के दौरान लोगों से कहा ।शनिवार को देर शाम को यहां पुस्तकालय का उद्घाटन आयोजित था । उन्होंने कहा राज्य सरकार गरीबों के हित के लिए काम में लगी हुई है । गरीबों के साथ अन्याय हम नहीं होने देंगे । हमारी लड़ाई गरीबों के लिए लंबे समय से जारी है ।अभी हेमंत सरकार ने किसानों की ऋण माफी कर दी है ।आप सभी पुनः बैंक से ऋण लें । जितना मन चाहे उतना ऋण लें । आने वाले समय में फिर इसी प्रकार से ऋण माफी करवाएंगे । विधायक शनिवार को रौद्र रूप में बूट बेरिया ग्राम में दहाड़ रहे थे । उनके बुलंद आवाजों को जनता सराह रही थी। इसके अलावा उन्होंने कहा जनता के हर समस्या का समाधान हम निश्चित रूप से निकालेंगे । यहां सड़क, पानी सहित अन्य प्रकार की जितने समस्याएं आएंगी हम उसका निदान निकालेंगे| हाल के दिनों में यहां की महत्वपूर्ण सड़कों का भी निर्माण कार्य आरंभ होगा। जुम्मन मोड़ से लोधरिया सड़क चौड़ीकरण होगा। मैं भले ही मंत्री नहीं हूं लेकिन मंत्री से भी कम काम जामताड़ा को नहीं मिलेगा। यहां अधिक से अधिक योजनाएं सरकार से हम ले करके आएंगे । जितने कार्यकर्ता हैं तालाब खोदने के लिए तैयार हो जाएं। तालाब का अंबार लगा देंगे। उन्होंने भाजपा को भी वार करते हुये कहा देश से भाजपा की सफाई तय है। बंगाल का चुनाव हो या असम सभी राज्य से भाजपा का जाना तय है। नरेंद्र मोदी की विदाई देश से आने वाले समय में हो जाएगी। । हम तो अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़क बना देते हैं पुल भी बनवा देते हैं लेकिन दूसरे विधानसभा क्षेत्र में विधायक ध्यान नहीं देते। जिसके कारण योजनाएं अधूरी रह जाती है । इसके अलावा उन्होंने पुस्तकालय को भी बेहतर ढंग से चलाने का अपील लोगों से किया। कहा पुस्तकालय को विद्या का मंदिर बनाएं। विद्यार्थियों को यहां पढ़ने के लिए भेजें । विधायक तथा बी डी ओ ने पुस्तकालय संचालन तथा निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक की । समिति के लोगों से कहा इसे संवार कर रखें । इसके विकास के प्रति हर समय सकारात्मक सोच रखकर आगे बढ़े । यह पुस्तकालय समाज के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है । जब यहां बच्चे विद्यार्थी पुस्तक अध्ययन के लिए पहुंचेंगे तो कम समय में ही अच्छा परिणाम दिखेगा । मौके मोहम्मद जब्बार, मोहम्मद शामी, मोहम्मद कमाल, बी ए ओ राजेंद्र सिंह, सुबोध कुमार जितेंद्र टू डू आदि उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार परिवहन सचिव के रवि कुमार ने पलास्थली-अंडाल रेल लाईन का निरीक्षण किया
    Next Article मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन उद्योग विभाग द्वारा ताज पैलेस नई दिल्ली में आयोजित स्टेकहोल्डर कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर झारखण्ड में निवेश की संभावनाओं से देश भर के उद्योगपतियों को अवगत कराया।

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.