जामताड़ा जिला के सभी प्रखंडों में कला एवं संस्कृति भवन का होगा निर्माण
झारखंड की संस्कृति व परंपरा दूसरे राज्य से अलग है
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के माध्यम से जामताड़ा जिला के जामताड़ा प्रखंड नारायणपुर प्रखंड कर्माटांड़ प्रखंड नाला प्रखंड कुंडहित प्रखंड फतेहपुर प्रखंड एवं एग्जाम में कला संस्कृति भवन के निर्माण की मांग रखी।मौके पर विधायक ने कहा की झारखंड की संस्कृति व परम्परा दूसरे राज्य से अलग है। इसका विकास करने व जीवित रखने के लिए कला संस्कृति भवन का निर्माण होना आवश्यक है।मौके पर विधानसभा अध्यक्ष भी इस मांग पर गंभीर दिखे और कहा की सरकार शीघ्र इसे संज्ञान में लेगी और बहुत जल्द जामताड़ा जिला में कला संस्कृति भवन का निर्माण कराया जाएगा|