Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीडीओ ने किया पुस्तकालय का उद्घाटन
    Breaking News झारखंड

    बीडीओ ने किया पुस्तकालय का उद्घाटन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीडीओ ने किया पुस्तकालय का उद्घाटन

    नारायणपुर/जामताड़ा: सामुदायिक पुस्तकालय का बेहतर संचालन समिति के सदस्य करें । जो विद्यार्थी पुस्तक के अभाव में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं उन्हें यहां अवसर दें । यदि विद्यार्थी प्रतिदिन पुस्तकालय में एक से दो घंटे बैठकर पुस्तकों का अध्ययन करेंगे ।पुस्तकों को अपना मित्र बनाएंगे तो निश्चित रूप से यहां के विद्यार्थी को आगे बढ़ने से कोई ताकत नहीं रोक सकता है। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव ने नारायणपुर प्रखंड के बुधुडीह पंचायत के बुधुडीह में सार्वजनिक पुस्तकालय के उद्घाटन के क्रम में लोगों से कहा । बुधवार को यहां के बेकार पड़े सरकारी भवन में उपायुक्त के पहल पर सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत का अवसर था । इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि सीओ केदार नाथ सिंह भी शामिल थे । इस दौरान बीडीओ ने कहा कि इन पुस्तकालयों का शुरुआत का सुखद परिणाम यहां तब दिखेगा जब समाज के लोग इसे बेहतर तरीके से संचालित करेंगे । अभी जितने पुस्तकों का संग्रह इस पुस्तकालय में है उसे समाज के लोगों ने ही उपलब्ध कराया है । अधिक से अधिक विद्यार्थी जब यहां रखे प्रतियोगी पुस्तकों का अध्ययन करेंगे तो एक बेहतर विद्वत समाज का निर्माण यहां हो पाएगा । क्योंकि पुस्तकों में ही पुरानी नई जानकारियां मिलती है । जिस ज्ञान से हम वंचित हैं और पुस्तकों का अध्ययन का आरंभ करते हैं तो हमें उस अनभिज्ञता से दूर निकलने का मौका मिलता है । कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने संयुक्त रुप से पुस्तकालय के पूरे परिसर का जायजा लिया । अधिकारियों ने पुस्तकालय संचालन तथा निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक की । समिति के लोगों से कहा इसे संवार कर रखें । इसके विकास के प्रति हर समय सकारात्मक सोच रखकर आगे बढ़े । यह पुस्तकालय समाज के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है । जब यहां बच्चे विद्यार्थी पुस्तक अध्ययन के लिए पहुंचेंगे तो कम समय में ही अच्छा परिणाम दिखेगा । मौके पर कांग्रेस यादव, रंजीत यादव, सुरेश्वर दास आदि उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक इरफान ने सदन में कोल्ड स्टोरेज बनने की रखी मांग
    Next Article भागवत कथा से क्षेत्र हुआ भक्तिमय

    Related Posts

    बागबेड़ा बड़ौदा घाट के पास शव मिलने की सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस

    September 6, 2026

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    साकची में ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग पर बवाल, बाइक सवारों के गिरने के बाद हाथापाई

    September 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बागबेड़ा बड़ौदा घाट के पास शव मिलने की सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने दी श्रद्धांजलि

    साकची में ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग पर बवाल, बाइक सवारों के गिरने के बाद हाथापाई

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजेश शुक्ल ने जताया शोक

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सेमिनार स्थगित, शोकसभा में बदला कार्यक्रम

    नाला थाना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर रोज की तरह चल रहा है अवैध लॉटरी का कारोबार,कब होगी कार्रवाई?

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    पुलिस सभा में जवानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, एसपी ने दिया समाधान का भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.