Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं कपल, अब 105 जोड़ों ने एक साथ रचाई शादी
    Headlines झारखंड संवाद विशेष

    शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं कपल, अब 105 जोड़ों ने एक साथ रचाई शादी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुनिया में हमेशा कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनके बारे में जानकर काफी हैरानी होती है. झारखंड से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां शादी से पहले कपल को लिव इन रिलेशनशिप में रहना पड़ता है. लेकिन, ये शौक से लिव इन में नहीं रहते बल्कि मजबूरी में ऐसा करना पड़ता है. वहीं, लिव इन में रह रहे 105 जोड़ों की अब शादी हुई है जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है.

    खूंटी जिले में गरीबी के कारण शादी से पहले लोगों को लिव इन रिलेशनशिप में रहना पड़ता है. इन्हें ढुकू के नाम से तिरस्कार किया जाता था. इतना ही नहीं समाजिक स्तर पर भी इनका तिरस्कार हो रहा था. लेकिन, अब 105 जोड़ों की किस्मत बदल गई है और अब उनकी शादी हो गई. इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और केन्द्रीय सचिव एन एन सिन्हा भी मौजूद रहे और नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया. रिपोर्ट के अनुसार, 2017 से निमित संस्था इन लोगों को समझा रही थी, लेकिन अब जाकर कामयाबी मिली है. बताया जा रहा है कि ये लोग शादी इसलिए नहीं कर पा रहे थे क्योंकि रिश्तेदारों को खिलाने के लिए इनके पास ना तो पैसे थे और ना ही खाना.

    रिपोर्ट में कहा गया है कि कई बार तो प्रेमी जोड़े शादी कर लेते थे. लेकिन, लोगों को भोज खिलाने में असमर्थ रहने पर उन्हें अलग रहना पड़ता था. इन्हें लोग ढुकू के नाम से बुलाते थे. इतना ही नहीं इन जोड़ों को लोगों के ताने भी सुनने पड़ते थे. आने वाली पीढ़ी का भी समाज तिरस्कार करता था. इसके अलावा इन जोड़ों को विधवा पेंशन, आधार कार्ड, राशन कार्ड बनाने में भी कई परेशानियों को सामना करना पड़ता है. लेकिन, अब इनकी किस्मत बदल गई है और राज्यपाल से लेकर केन्द्र सरकार के सचिव तक ने इन्हें हर संभव मदद की घोषणा की है. सभी ने नव जोड़ों को आशीर्वाद भी दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय महिला हॉकी टीम दूसरे मैच में जर्मनी से 0-1 से हारी
    Next Article स्थापना दिवस अंक के अतिथि संपादक दिनेश का राष्ट्र संवाद टीम ने किया जोरदार स्वागत

    Related Posts

    श्रीमद्भगवद्गीता: समरक्षेत्र में जन्मा जीवन-दर्शन और आधुनिक प्रासंगिकता

    September 2, 2026

    फ्रेम से मोदी को हटाया, भारत का कद कैसे घटाओगे?

    September 2, 2026

    तेघड़ा, बरौनी और गढ़हरा: जन्माष्टमी के सौ वर्ष की अनकही लोकगाथा

    September 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    श्रीमद्भगवद्गीता: समरक्षेत्र में जन्मा जीवन-दर्शन और आधुनिक प्रासंगिकता

    फ्रेम से मोदी को हटाया, भारत का कद कैसे घटाओगे?

    तेघड़ा, बरौनी और गढ़हरा: जन्माष्टमी के सौ वर्ष की अनकही लोकगाथा

    राष्ट्रीय राजमार्ग 520के किनारे टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा निर्मित विश्राम स्थल चढ़ा भ्रष्टाचार का भेट

    पुरानी पेंशन बहाली की चौथी वर्षगांठ पर काटा केक

    चांडिल डैम के सभी 13 रेडियल गेट खुले, 1071 क्यूमेक पानी की निकासी

    रापचा मोड़ के समीप सड़क हादसे में दो घायल, टीएमएच रेफर

    कौवाली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक,

    खतरे के निशान से 4.35 मीटर ऊपर खरकई, लगातार बढ़ रहा पानी; जमशेदपुर-आदित्यपुर में फ्लैश फ्लड का खतरा

    उल्लास से मिटेगा निरक्षरता का अंधेरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.