Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरक्षण सूची जारी होते ही यूपी में आधी रात को 10 IAS अफसरों के तबादले
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    आरक्षण सूची जारी होते ही यूपी में आधी रात को 10 IAS अफसरों के तबादले

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्‍तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav 2021) को लेकर जिलेवार आरक्षण की सूची जारी कर दी है. उधर, आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही योगी सरकार (Yogi Government) ने मंगलवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 जिलों के डीएम व 4 मंडलों के आयुक्त के तबादले कर दिए. इसी कड़ी में राहत आयुक्त के पद पर तैनात संजय गोयल को प्रयागराज का नया मंडलायुक्त बनाया गया है. प्रयागराज के मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार को इसी पद पर बरेली भेजा गया है. रणवीर प्रसाद को बरेली के मंडलायुक्त पद से हटा दिया गया है. मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है. अनीता सी. मेश्राम को मेरठ के कमिश्नर पद से हटाया गया है.

    इसी तरह रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है. आंजनेय ने रामपुर के जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान पूर्व मंत्री आजम खान व उनके परिजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. रामपुर जिला मुरादाबाद मंडल में ही आता है. उनकी नियुक्ति वीरेंद्र कुमार सिंह के स्थान पर की गई है.

    इसके अलावा अपर आवास आयुक्त दीपा रंजन को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है. मथुरा के नगर आयुक्त रविंदर मंदर रामपुर के नए जिलाधिकारी होंगे. मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व राज्य संपत्ति अधिकारी शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है. बस्ती के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को इसी पद पर देवरिया भेजा गया है.

    दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सौम्या अग्रवाल को बस्ती का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. मंडी निदेशक जे.पी. सिंह को कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है. अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार को विशेष सचिव मुख्यमंत्री के पद पर तैनाती दी गई है. विशेष सचिव ऊर्जा बी.के. सिंह को राज्य संपत्ति अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है. इससे पहले योगी सरकार ने बीते दिनों 26 एडिशनल एसपी के तबादले किए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर को बदमाशों ने मारी गोली
    Next Article पत्नी अपने पति की गुलाम या विरासत नहीं, साथ रहने नहीं किया जा सकता मजबूर: सुप्रीम कोर्ट

    Related Posts

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    June 29, 2026

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    June 29, 2026

    पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता संकट, चार दिनों में दो बहनों की मौत; 29 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता संकट, चार दिनों में दो बहनों की मौत; 29 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    मलेरिया के रोकथाम को फ्रंटलाइन में आए विधायक संजीव सरदार, ग्राउंड जीरो में पहुँच पीड़ितों से मिले

    साकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.