Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर को बदमाशों ने मारी गोली
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर को बदमाशों ने मारी गोली

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. राजधानी लखनऊ में मड़ियांव छठा मील के पास मंगलवार देर रात भाजपा सांसद कौशल किशोर और विधायक जय देवी के बेटे आयुष किशोर (30) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है. फिलहाल डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है.

    घटना की सूचना मिलने पर सांसद कौशल किशोर व पुलिस के आला अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आयुष के साले को हिरासत में ले लिया है, जिसने पूछताछ के दौरान कबूली गोली मारने की बात. बताया जा रहा है कि सांसद पुत्र के कहने पर उसके साले ने ही गोली मारी थी.

    बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात आयुष गाड़ी से निकला था. छठे मिल पर गाड़ी रोकी तभी किसी ने दूर से गोली मारी. सूत्रों के मुताबिक सांसद के बेटे की लाइसेंसी पिस्टल से ही गोली चली है. इस सिलसिले में सांसद पुत्र आयुष के साले आदर्श को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. सांसद के बेटे को गोली पारी गई है. गोली उसके सीने में लगी है.

    डीसीपी नॉर्थ रईस अख़्तर ने बताया कि सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आयुष की हालत खतरे से बाहर है. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल जांच जारी है. वहीं, घटनास्थल के करीब लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे हमला कर भागे बदमाशों को पुलिस तलाश रही है. उन्होंने बताया कि आयुष पर पहले भी हमला हो चुका है. ऐसे में रंजिश के चलते वारदात किए जाने का अंदेशा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब मदरसों में भी पढ़ाया जाएगी गीता, रामायण और योग, NIOS ने पाठ्यक्रम में किया शामिल
    Next Article आरक्षण सूची जारी होते ही यूपी में आधी रात को 10 IAS अफसरों के तबादले

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.