Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार की जेलों में सुबह से ही जारी है छापेमारी, जिलों के डीएम-एसपी कर रहे हैं लीड
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार की जेलों में सुबह से ही जारी है छापेमारी, जिलों के डीएम-एसपी कर रहे हैं लीड

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बुधवार की सुबह बिहार के कई जिलों की जेल (Raid In Bihar Jail) में सुबह से ही छापेमारी चल रही है. राजधानी पटना में बिहार के सबसे बड़े जेल बेउर जेल में भी छापेमारी हो रही है. बेउर जेल में सुबह से जारी इस छापेमारी के अलावा राज्य के लगभग सभी जेलो में छापेमारी की खबरें हैं. बेउर जेल के वायरल वीडियो से खलबली मचने के बाद कई थानों की टीम छापेमारी में शामिल है. इस टीम में डीएम, एसडीओ, सिटी एसपी वेस्ट भी हैं.

    पूर्णिया के भी केंद्रीय कारागार में छापामारी सुबह 5 बजे से ही चल रही है. इस छापेमारी अभियान में एडीएम, एसडीएम समेत कई अधिकारी भी शामिल हैं. छापामारी में जेल के सभी वार्डों की जांच हो रही है. नवादा में मंडल कारा में छापेमारी की सूचना है. इस रेड में वहां के डीएम, एसपी, एएसपी, एसडीएम समेत कई अधिकारी शामिल हैं साथ ही कई थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद है.

    कटिहार स्थित मंडल कारा में भी छापेमारी चल रही है. इस रेड में डीएम, एसपी के नेतृत्व में कई घंटों से जेल के सभी वार्डों की सघन तलाशी ली जा रही है. बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव और सीमांचल क्षेत्र से सटे बंगाल के चुनाव को देखते हुए कटिहार मंडल कारा में यह छापेमारी अति महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस छापेमारी अभियान में कई थाने के पुलिस के साथ डीएम और एसपी शामिल हैं. जहानाबाद में भी डीएम और एसपी के नेतृत्व में मंडल कारा में छापेमारी हो रही है. जेल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बलों के साथ ये छापेमारी चल रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजियो ने खरीदा 57,123 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम, नीलामी में आई 77,815 करोड़ रुपये की बोलियां, अन्य कंपनियों का यह रहा रेट
    Next Article असम में देंगे 5 लाख सरकारी नौकरियां, 200 यूनिट तक फ्री बिजली, प्रियंका गांधी का जनता से वादा

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.