Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की नीलामी दूसरी बार शुरू, रिलायंस जियो आगे
    Breaking News Business Headlines

    टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की नीलामी दूसरी बार शुरू, रिलायंस जियो आगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई द‍िल्ली। वर्ष 2015 के बाद दूरसंचार विभाग ने एक बार फिर लगभग 3.92 लाख करोड़ रुपये की टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की नीलामी की प्रक्रिया आज यानि सोमवार से शुरू कर दी है। इस निलामी के लिए रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने कुल 13,475 करोड़ रुपये का अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) किया है।

    इन सभी कंपनियों में रिलायंस जियो ने सबसे अधिक 1000 करोड़ रुपये का अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट जमा किया है, जबकि भारती एयरटेल ने 3,000 करोड़ रुपये की ईएमडी और वोडाफोन आइडिया ने 475 करोड़ रुपये की ईएमडी दी है।

    बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17 दिसंबर 2020 को सात आवृति के बैंड में 3.92 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2,251.25 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी को मंजूरी दे दी थी। इस दौर में 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज और 2500 मेगाहर्ट्ज में ट्राई द्वारा सुझाए गए आधार मूल्य पर नीलामी को मंजूरी दी गई। सरकार ने हालांकि, 3300-3600 मेगाहर्ट्ज बैंड को इस बार की नीलामी से बाहर रखा है। उद्योग जगत इस फ्रीक्वेंसी यानी आवृति को 5जी सेवाओं के लिए उपयुक्त बताता रहा है। यह बैंड भी ट्राई के सुझावों में शामिल थे।

    5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी बाद में

    इसमें 5जी सेवाओं के लिए जरूरी 3,300-3,600 Mhz बैंड की नीलामी नहीं हो रही है। हालांकि कंपनियों ने इसकी उम्मीद लगाकर रखी थी कि इस नीलामी की भी मंजूरी मिल जाएगी।

    ईएमआई में भुगतान की सुविधा

    बोली में सफल कंपनी चाहे तो एकमुश्त पैसा दे सकती है या 25 से 50 फीसदी के निर्धारित टुकड़ों में। बाकी रकम वह दो साल के मोरेटोरियम में 16 ईएमआई में दे सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहवाई अड्डे पर हिरासत में लिए गए चंद्रबाबू, तो वहीं बैठ गए फर्श पर
    Next Article कई रियायतों के साथ SBI ने की होमलोन की ब्याज दर में कटौती

    Related Posts

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    June 28, 2026

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    June 28, 2026

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.