Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान के चूरू में टैंकर और ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, जले चालक-परिचालक
    Breaking News Headlines

    राजस्थान के चूरू में टैंकर और ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, जले चालक-परिचालक

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चूरू. नेशनल हाइवे-52 पर आमने-सामने से हुई ट्रक और टैंकर की भिड़ंत में बाद आग लग गई, जिससे एक ट्रक में सवार दो लोग जिंदा जल गए. इस हाउसे में हरियाणा के गुहाडा के कतारा सिंह व नपे सिंह की मौत हो गई. हादसे में दूसरे ट्रक के लोगों की मौत की भी आशंका है, करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस भीषण दुर्घटना के बाद नेशनल हाइवे पर जाम लग गया, जिससे रात को दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं

    जानकारी के अनुसार चूरू के गांव सिरसला के पास एनएच-52 पर रिफाइंड तेल से भरे टैंकर और ट्रक की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. हादसे में दो लोगों के जिंदा जल जाने की दुधवाखारा पुलिस ने पुष्टि की है. टैंकर में रिफाइंड तेल होने के कारण देखते ही देखते दोनो ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गए. आग की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है टैंकर के कैबिन में मौजूद ड्राइवर और परिचालक को नीचे उतरने का मौका ही नहीं मिला और दोनो कैबिन के अंदर ही जिंदा जल गए.

    आग लगने के बाद दोनो ट्रकों से हुए धमाके और उठते धुंए को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था. दुधवाखारा पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है. प्रारंभिक रूप से हरियाणा के गुहाडा गांव के कतारा सिंह और नपे सिंह के रूप में हुई है, हालांकि 4 घंटे तक लगी भीषण आग के बाद सब कुछ जलकर खाक हो चुका था. दूसरे ट्रक में पुलिस को किसी व्यक्ति के अवशेष तक नहीं मिले हैं, पुलिस ट्रक की डिटेल के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. इस हादसे में अन्य लोगों के मौत की भी आशंका जताई जा रही है.

    जानकारी के अनुसार यह भीषण सड़क हादसा शुक्रवार को हुआ, जिसके बाद मौके पर पहुंची दुधवाखारा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू के प्रयास किये, लेकिन ट्रक से धमाके होने के कारण कोई ट्रक के पास तक नहीं जा पाया.

    सूचना के बाद सिरसला गांव बस स्टैंड पहुंची चूरू और राजगढ़ की दो दमकलों ने करीब 11 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था. इस दौरान एनएच 52 जाम हो गया और वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं, हालांकि पुलिस ने रास्ता डायवर्ट भी किया, लेकिन देर रात 1:30 बजे तक जेसीबी, क्रेन आदि साधनों से जले हुए वाहनों के मलबे को हटाकर एनएच 52 पर वाहनों का आवागमन शुरू करवाया जा सका.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल में चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही की गई बीजेपी के परिवर्तन रथों में तोडफ़ोड़
    Next Article श्रीराम मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर विधुत एवं पुष्पसज्जा से नहाया सूर्य मंदिर धाम, प्रारंभ हुआ सम्पूर्ण रामायण पाठ

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.