Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीन दिन की शांति के बाद फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
    Breaking News Business Headlines

    तीन दिन की शांति के बाद फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. तीन दिन की शांति के बाद आज शनिवार को फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज डीजल की कीमत में 15 से 16 पैसे और पेट्रोल की कीमत 24 से 25 पैसे तक की बढ़ोत्तरी की है.

    इसके बाद दिल्ली और मुंबई सहित देश के लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपये पहुंच गया है. वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है.

    पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

    लगातार बढ़ोत्तरी के बाद देश के लगभग सभी शहर में ईंधन के दाम अब तक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं. इन 55 दिनों के अंदर दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 7.22 रुपये और डीजल 7.45 रुपये महंगा हुआ है. अगर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें देखी जाए तो 90 रुपये के ऊपर पहुंच गई. वहीं कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये लीटर के करीब हो गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवोट का इंजन फेल होने से अंडमान सागर में फंस गये थे रोहिंग्या, भारतीय तटरक्षकों ने बचाया
    Next Article बंगाल में चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही की गई बीजेपी के परिवर्तन रथों में तोडफ़ोड़

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.