
जामताड़ा| बिजली बिल जमा करने हेतु दिनांक 28 फरवरी दिन रविवार को भी अन्य दिनों की भांति नाला एटीपी मशीन खुला रहेगा|जिसमें उपभोक्ता आकर अपना बिजली बिल जमा कर सकते हैं ।साथ ही कुंडहित प्रखंड के लाइकापूर मोड़, बागडेहरी में बिजली बिल जमा करने हेतु कैंप का आयोजन दिनांक 28 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा ।जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है वे कैंप में आकर अपना बिजली बिल जमा कर सकते हैं। उक्त बातों की जानकारी बिजली विभाग के कनीय अभियंता राकेश कुमार ने दिया|

