Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची में सेना में बहाली का आयोजन मोरहाबादी मैदान में 10 मार्च से 30 मार्च 2021 से आयोजन झारखण्ड के सभी 24 जिलों के लिए होगी बहाली
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार संवाद विशेष

    रांची में सेना में बहाली का आयोजन मोरहाबादी मैदान में 10 मार्च से 30 मार्च 2021 से आयोजन झारखण्ड के सभी 24 जिलों के लिए होगी बहाली

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रांची में सेना में बहाली का आयोजन मोरहाबादी मैदान में 10 मार्च से 30 मार्च 2021 से आयोजन झारखण्ड के सभी 24 जिलों के लिए होगी बहाली

    *कोरोना मुक्त और नो रिस्क सर्टिफिकेट पेश करना जरुरी*

    *जाली दस्तावेज देने पर होगी कार्रवाई*

    *www.joinindianarmy.nic.in पर विस्तृृत जानकारी उपलब्ध*

    =========================

    रांची के मोराबादी मैदान में 10 मार्च 2021 से 30 मार्च 2021 सेना बहाली का आयोजन किया जा रहा है। इसमंे झारखंड राज्य के 24 जिले के योग्य पुरुष उम्मीदवारों भाग ले सकते हैं। बहाली के दौरान जो अभ्यर्थी उत्तीर्ण होंगे वह चिकित्सा जांच एवं लिखित परीक्षा में भाग ले पाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को अधिसूचना में उल्लेखित मूल दस्तावेज एवं एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी भर्ती वर्ष के दौरान केवल एक विशिष्ट श्रेणी में भाग ले सकते हैं।

    *जाली दस्तावेज देने पर होगी कार्रवाई*

    अभ्यर्थियों को खासतौर पर सलाह दी गई है कि वह अपनी आयु और शैक्षणिक योग्यता की पुष्टि के बाद ही बहाली में हिस्सा लें। अभ्यर्थी का सेना में चयन बहाली में जमा किए गए दस्तावेजों की जांच के पश्चात ही होगा, यदि कोई अभ्यर्थी जाली दस्तावेज एडमिट कार्ड के साथ पकड़ा जाता है तो उसे पुलिस को सौंप दिया जाएगा सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि एडमिट कार्ड पर दिए गए तिथि एवं समय पर ही बहाली में आयें।

    *दलालों से सावधान रहने का निदेश*

    उप महानिदेशक, भर्ती बिहार एवं झारखंड ने कहा है कि सेना बहाली की प्रक्रिया निष्पक्ष पारदर्शी एवं बाहरी प्रभाव से मुक्त है। युवा दलालों से सावधान रहें। उन्होंने झारखंड के युवकों और मीडिया से दलालों के विरुद्ध मिलकर कार्य करने की अपील की है ताकि राज्य को दलालों के प्रभाव से मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि दलाल भर्ती का झूठा आश्वासन देकर गरीब एवं मासूम युवकों को ठगते हैं इसने सावधान रहने की जरुरत है।

    *कोरोना मुक्त और नो रिस्क सर्टिफिकेट पेश करना जरुरी*

    सेना बहाली के दौरान अभ्यर्थी को कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थियों को बहाली के दौरान मास्क दस्ताना एवं सैनिटाइजर आवश्यक रूप से उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। बहाली में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी द्वारा कोविड-19 मुक्त अथवा असंक्रमित प्रमाण पत्र जो राज्य/जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 48 घंटे पूर्व जारी किया गया हो और नो रिस्क प्रमाण पत्र पेश करना आवश्यक होगा। प्रमाण पत्र का प्रारुप सेना भर्ती कार्यालय रांची अधिसूचना में उल्लेखित है।

    *वेबसाइट पर विस्तृृत जानकारी उपलब्ध*

    सेना बहाली को लेकर वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। www.joinindianarmy.nic.in पर बहाली से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

    =========================
    ???? *आपकी सुरक्षा आपके हाथ*
    ???? *कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा घटायें*
    ???? *फेस मास्क का करें इस्तेमाल*
    ???? *सोशल डिस्टेंसिंग का करें अनुपालन*
    ???? *हाथों को साबुन से धोना रखें याद*
    ???? *खांसी बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें*
    ???? *ध्यान रखें, लापरवाही न करें*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकवि सम्मेलन करके मनाया जाएगा मनोज मुंतशिर का जन्मदिन
    Next Article झारखंड मंत्रालय में 25 फरवरी 2021 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.