Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आम आदमी को झटका- फिर बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, 3 महीने में 200 रुपये तक हुआ महंगा
    Breaking News Business

    आम आदमी को झटका- फिर बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, 3 महीने में 200 रुपये तक हुआ महंगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दिया है. तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी कर दी है. जिसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर (Gas Cylinder Price) की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है. बढ़े हुए दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं. बता दें कि इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है. बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है.

    फरवरी में तीसरी बार महंगा हुआ सिलेंडर

    फरवरी महीने में तीन बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं. सरकार ने 4 फरवरी को LPG के दाम में 25 रुपये का इजाफा किया था. उसके बाद 15 फरवरी को एक फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए थे. और अब यह तीसरी बार है जब फिर से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

    तीन महीने में 200 रुपये तक हुआ महंगा

    1 दिसम्बर को गैस सिलेंडर 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये हुए थे. 1 जनवरी को फिर से 50 रुपये बढ़ाए गए, जिसके बाद 644 रुपये वाला सिलेंडर 694 रुपये हो गया. 4 फरवरी को की गई बढ़ोत्तरी के बाद इसकी कीमत 644 रुपये से बढ़कर 719 रुपये हो गई है. 15 फरवरी को 719 रुपये से 769 रुपये हुई और 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपये से 794 रुपये पर आ गई.

    कॉमर्शियल गैस का भाव

    बता दें वैसे हर महीने की पहली तरीख को एलपीजी के दाम में बदलाव होते हैं. इस बार एक फरवरी को सिर्फ कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 190 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. इसके बाद देश की राजधानी में 19 किलो वाले सिलेंडर का भाव 1533.00 रुपये, कोलकाता में 1598.50 रुपये, मुंबई में 1482.50 रुपये और चेन्नई में 1649.00 रुपये हो गए हैं. देश में एलपीजी की पहुंच करीब 99.5 फीसदी भाग तक हो गई है. देश में एलपीजी के करीब 28.9 करोड़ कंज्यूमर हो गए हैं. हालांकि जनवरी महीने में एलपीजी की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन दिसंबर में दो बार की गई बढ़ोतरी के चलते दिल्ली में एलपीजी के दाम 100 रुपये प्रति सिलेंडर तक बढ़ गए थे. वहीं, फरवरी 2021 में 50 रुपये का दिल्‍ली के लोगों को झटका लगा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकल पूरे देश में 8 करोड़ व्यापारी करेंगे हड़ताल, बाजार बंद के साथ होगा चक्का जाम
    Next Article 51 तबलीगी जमात के मेहमानों ने COVID-19 फैलाने का जुर्म कबूला

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.