Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समर्पण निधि में किया सहयोग
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

     पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समर्पण निधि में किया सहयोग

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समर्पण निधि में किया सहयोग

    ■ श्री राम मंदिर निर्माण से भव्य एवं दिव्य भारत का उदय: रघुवर दास

    जमशेदपुर। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए शहर के सभी लोग वर्ग समर्पण निधि में बढ़-चढ़करअपना सहयोग दे रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के समर्पण निधि अभियान में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु 1,51,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपकर समर्पण निधि में सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के पीछे वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष है। वर्षों पहले हमारे पूर्वजों द्वारा देखे गए सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने साकार किया है। जिस राष्ट्र ने श्रीराम को अपना पूर्वज, अपना कुटुंबपति, अपना पुरोधा, अपना प्रभु, अपना नीतिनियंता और अपना आदर्श माना हो उस समाज में रामकाज करना प्रत्येक नागरिक का प्रथम कर्तव्य है। निस्संदेह भव्य मंदिर निर्माण रामकाज ही है। कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान समर्पित कर रहे हैं, यह अवसर गौरवपूर्ण है।

     

    इस दौरान समर्पण निधि अभियान के प्रमुख जनार्दन पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अवतार सिंह गांधी, अभियान के कोषाध्यक्ष हरेराम ओझा, अभियान के अध्यक्ष खजांची लाल मित्तल, संजय सिन्हा, संजय तिवारी, देवेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभरत सिंह ने चलाया अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर समर्पण निधि अभियान
    Next Article अभिभावकों ने कहा उवि तिलाबाद में 10 वीं कक्षा का संचालन नही होने से नही भेजा जा रहा है छात्र

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.