Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना की नई लहर को लेकर दिल्ली अलर्ट, एंट्री के लिए निगेटिव रिपोर्ट किया अनिवार्य
    Breaking News Headlines

    कोरोना की नई लहर को लेकर दिल्ली अलर्ट, एंट्री के लिए निगेटिव रिपोर्ट किया अनिवार्य

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश के पांच राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग ने भी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़ और पंजाब से दिल्ली आने वालों के लिए अब आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है. नया नियम 26 फरवरी यानी शुक्रवार आधी रात से लागू हो जाएगा और 15 मार्च दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा. बता दें कि इन पांच राज्यों से दिल्ली आने वाले हर शख्स की रिपोर्ट 72 घंटे से ज्‍यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए. यानी आप अगर इन राज्यों से दिल्ली में आ रहे हैं तो हर हालत में आपकी रिपोर्ट निगेटिव होनी चाहिए. अगर आपके पास 72 घंटे से पहले की निगेटिव रिपोर्ट है तो भी आपकी एंट्री दिल्ली में नहीं होगी या फिर क्वारंटीन किया जा सकता है. दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग इस बारे में आदेश जारी करने जा रही है.

    इन पांच राज्यों के लोगों पर लागू होगा नियम

    गौरतलब है कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़ और पंजाब में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मंगलवार को जो देशभर में कोरोना के जो आंकड़े आए हैं, उसमें 86 प्रतिशत कोरोना के मामले इन्हीं राज्यों से आए हैं. इन राज्यों ने भी कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कई फैसले लिए हैं. महाराष्ट्र सरकार ने तो कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर कई कड़े नियम लागू कर दिए हैं. महाराष्ट्र में सात दिन के अंदर कोरोना पर कंट्रोल नहीं किया गया तो राज्य सरकार सख्त फैसले ले सकती है.

    दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक इन पांच राज्यों के नोडल प्रभारी को कहा गया है कि यात्रियों को यात्रा करने से पहले निगेटिव रिपोर्ट चेक करें. रिपोर्ट निगेटिव के बाद ही टिकट या बोडिंग पास जारी करें. नया नियम 26 फरवरी शुक्रवार आधी रात से लागू होगा और 15 मार्च दोपहर 12 तक लागू रहेगा.

    कुलमिलाकर इन पांच राज्यों ने दूसरे राज्यों की भी चिंता बढ़ा दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता इसको लेकर भी बढ़ गई है कि इन राज्यों की वजह से दूसरे राज्यों में कहीं कोरोना के मामले बढ़ न जाएं. इसलिए अगले कुछ दिनों में रेलवे और फ्लाइट सेवा के साथ-साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर भी कई दिशा निर्देश जारी हो सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, अनियंत्रित टैंकर इनोवा कार पर पलटा, 7 की मौत
    Next Article किसान नेताओं की अपील के बाद भी नहीं माने किसान, गेहूं की फसल पर चलाया ट्रैक्टर

    Related Posts

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026

    भाजपा कार्यकर्ता ने जिला अध्यक्ष को लिखा खुला पत्र, संगठन में उपेक्षा और गुटबाजी के लगाए आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    भाजपा कार्यकर्ता ने जिला अध्यक्ष को लिखा खुला पत्र, संगठन में उपेक्षा और गुटबाजी के लगाए आरोप

    राखा कॉपर में कंपनी पर भूतपूर्व कर्मचारियों ने लगाया गंभीर आरोप पर्यावरण को नुकसान एवं बाहरी लोगों को काम दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी

    सुंदर नगर में मोहर्रम को लेकर सुन्दरनगर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मानने की अपील सुन्दरनगर पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन, महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश

    उपायुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलए-2 की अहम भूमिका, उपायुक्त ने किया सक्रिय सहयोग का आह्वान

    भरत तिवारी मामले में पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- सामने आ रहे दृश्य पुलिस की कार्यशैली पर खड़े करते हैं सवाल

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.