Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रामीणों के विकास के लिए सरकार प्रयत्नशील: सीएम हेमंत सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड

    ग्रामीणों के विकास के लिए सरकार प्रयत्नशील: सीएम हेमंत सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बोकारो जिला के चास स्थित उलगोरा पंचायत में रोटरी द्वारा संचालित आशा की किरण प्ले स्कूल में क्लब द्वारा संचालित कार्यक्रम और गतिविधियों का देखा. इस दौरान सीएम श्री सोरेन ने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में कई समस्याओं और चुनौतियों के साथ जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. सरकार की कोशिश है कि हर किसी के चेहरे पर खुशी दिखे. रविवार को बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ने रोटरी द्वारा संचालित आशा की किरण प्ले स्कूल पहुंचे. इस दौरान सीएम ने रोटरी क्लब द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की बारिकियों से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कई समस्याओं और चुनौतियों के साथ ग्रामीण जीवन यापन कर रहे हैं. इनके विकास को लेकर राज्य सरकार गंभीर है. सीएम श्री सोरेन ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोगों के बेहतर जीवन के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की गयी है. पिछले एक साल में कोरोना महामारी की वजह से व्यवस्थाओं में कई बदलाव देखने को मिला. लोगों की सोच और विचार में कई बदलाव आये. इन सभी बातों से हम सभी अवगत हैं. इन सबके बीच व्यवस्था को पटरी पर लाने और सामान्य जीवन की दिशा में सरकार काफी प्रभावी ढंग से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों में कई संस्थाएं विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है. इसी सिलसिले में रोटरी क्लब द्वारा इस इलाके में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने के साथ-साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण आदि के क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसकी जानकारी मिलने पर इच्छा जगी कि यहां आकर उनकी गतिविधियों को देखें. उन्होंने कहा कि वाकई यहां आकर मुझे काफी अच्छा लगा कि रोटरी क्लब अपनी जिम्मेदारियों को काफी बेहतर तरीके से निर्वहन कर रही है. इधर, रोटरी क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को क्लब के द्वारा संचालित गतिविधियों, कार्यक्रमों और कार्यों से अवगत कराया. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्रामीण इलाके में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य आदि के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने का अभियान चलाया जाता है. इसमें गांववालों का भी सहयोग लिया जाता है. यहां बच्चों को नि:शुल्क चित्रकला और महिलाओं को सिलाई- कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. क्लब आने वाले दिनों में ग्रामीण इलाकों में अपनी गतिविधियों का विस्तार करेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे ने तेज किया वैक्सिनेशन अभियान, आरपीएफ-मेडिकल स्टाफ के बाद, होगा टीटीई का वैक्सिनेशन
    Next Article भाल्को प्लाश बागान में पेड़ से लटकता हुआ मिला शव, पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल जामताड़ा

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.