Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले वासियों के लिए खुशखबरी; जामताड़ा हुआ कोरोना मुक्त, जिला में अब कोविड-19 सक्रिय मरीजों की संख्या हुई शून्य
    Breaking News झारखंड

    जिले वासियों के लिए खुशखबरी; जामताड़ा हुआ कोरोना मुक्त, जिला में अब कोविड-19 सक्रिय मरीजों की संख्या हुई शून्य

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *जिले वासियों के लिए खुशखबरी; जामताड़ा हुआ कोरोना मुक्त, जिला में अब कोविड-19 सक्रिय मरीजों की संख्या हुई शून्य*

    ■ *कोविड-19 के खिलाफ करीब एक वर्ष से लड़ाई लड़ रहे चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी एवं प्रशासन के पदाधिकारी व कर्मचारी की भूमिका अत्यंत सरहानीय, सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई – श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा प्र से), उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा*

    ■ *कोविड-19 का प्रभाव पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, ऐसे में लापरवाही ना बरतें। मास्क पहनें, शारीरिक दूरी का पालन करें तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें:- उपायुक्त*

    आज दिनांक 22 फरवरी 2021 को
    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित पाए गए सभी मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। आज अंतिम 02 संक्रमित मरीजों क जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर सम्मान पूर्वक उन्हें घर छोड़ दिया गया है।

    *स्वास्थ्य विभाग, फ्रंटलाईन वर्कर्स व प्रशासन की पूरी टीम को उपायुक्त ने दी बधाई*

    उन्होंने बताया कि उक्त मरीज के सीधे संपर्क में आए हुए जो लोग थे, उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। सभी व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जिले में अब कोई पॉजिटिव केस नहीं है अर्थात जिला कोरोना मुक्त हो गया है। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ करने में अहम भूमिका निभा रहे चिकित्साकर्मी एवं उनकी टीम को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी।
    उन्होंने कहा कि अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात सेवाभाव के उद्देश्य से पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निस्वार्थ भाव से आमजनों की सेवा में जुटे स्वास्थ्य कर्मी/पुलिस कर्मी तथा जिला प्रशासन की टीम असली कोरोना योद्धा है।

    कहा कि अभी खतरा टला नहीं है हाल के दिनों में विभिन्न राज्यों में कोविड-19 संक्रमित मरीजों के संख्या बढ रही है।

    उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने स्तर से जागरूक रहने की आवश्यकता है, ताकि कोरोना को हराया जा सके। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाना चाहिए। साथ ही मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का अनुपालन अवश्य किया जाए। इसके अलावा व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई पर भी ध्यान देना महत्वपूर्ण है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित सीएचसी में फ्रंटलाइन वर्कर एवं हेल्थ वर्कर को दिया गया कोविड वैक्सीन
    Next Article पुल निर्माण संघर्ष समिति ने 25 फरवरी को धरना प्रदर्शन करने का लिया निर्णय

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.