Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेट्रोलियम उत्पादों में उत्पाद शुल्कों की बढ़ोतरी वापस लो :सीपीआईएम
    Breaking News झारखंड

    पेट्रोलियम उत्पादों में उत्पाद शुल्कों की बढ़ोतरी वापस लो :सीपीआईएम

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेट्रोलियम उत्पादों में उत्पाद शुल्कों की बढ़ोतरी वापस लो … सीपीआईएम !

    जुलूस निकालकर मोदी सरकार के महंगाई बढ़ाने वाली नीति के विरोध में जमकर नारेबाजी करते रहे !

    जामताड़ा| सीपीआईएम जिला कमेटी जामताड़ा द्वारा आज दिनांक 21 फरवरी को स्थानीय सुभाष चौक में पेट्रोल ,डीजल, रसोई गैस में हो रही अभूतपूर्व वृद्धि के खिलाफ एक विरोध सभा का आयोजन किया गया। इसके पूर्व पार्टी जिला सचिव लखनलाल मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर मोदी सरकार के महंगाई बढ़ाने वाली नीति के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए सभा स्थल पर पहुंचा जहां विभिन्न वक्ताओं ने बारी बारी से हाल के दिनों में केंद्र सरकार के द्वारा लगातार की जा रही पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस जैसे वस्तुओं पर मोदी सरकार द्वारा लगातार मूल्य में बढ़ोतरी की जा रही है जबकि पिछले 2014 की तुलना में वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार पर पेट्रोलियम की कीमती लगभग 50% की गिरावट आई है फिर भी कारपोरेट परस्त मोदी सरकार करपोरेट मित्रों की आयकर में दी जा रही छूट को बढ़ाकर वित्तीय घाटे को पूरा करने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों पर लगातार मूल्य वृद्धि करती जा रही है जिसके कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इन पेट्रोलियम उत्पादों की वृद्धि के फलस्वरूप यात्रा व्यय में काफी बोझ आम जनता को उठाना पड़ रहा है साथ ही रोजमर्रा की सामानों पर इसका असर पड़ रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही बढ़ती कीमत के कारण महंगाई बढ़ती जा रही है और आम जनता परेशान है । पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य कमरेड सुरजीत सिन्हाने कहा जिस तरह से मोदी सरकार कारपोरेट के हित को बरकरार रखते हुए आम जनता पर बोझ लाद रही है वह ना सिर्फ घोर निंदनीय है बल्कि जनविरोधी नीति का उदाहरण है। इसीलिए उन्होंने कहां कि लोग पहले से ही कोविड-19 के मार के कारण काफी आर्थिक परेशानी में है, लोगों का रोजगार घट गया है और केंद्र सरकार रोजगार खोने वाले मजदूरों को और आम जनों को रोजगार देने की दिशा में कोई कारगर कदम भी नहीं उठा रही है। इसलिए उन्होंने कहां कीअविलंब पेट्रोलियम उत्पादों मैं की गई बढ़ोतरी उत्पाद शुल्क को वापस लिया जाए ।अन्य वक्ताओं ने भी मोदी सरकार के किसान विरोधी नीति और अन्य जनविरोधी नीति के कारण हो रही आम जनता को परेशानी से निजात दिलाने के लिए कॉर्पोरेटो क़ो दी जी रही छूट को वापस ले एवं आम जनता को राहत देने की दिशा में कारगर कदम उठाएं। इसे विरोधसभा में कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर नारेबाजी के साथ साथ जन विरोधी केंद्र सरकार की पुतला दहन भी किया गया। मौके पर जिला कमेटी सदस्य गौर सोरेन सुजीत माजी चंडी दास पुरी अल्का माजी अशोक भंडारी सचिन राना के अलावे दर्जनों महिला कार्यकर्ता एवं अन्य पुरुष कार्यकर्ता जैसे लोकनाथ राणा अनूप सरखेल बुद्धू मरांडी अरुण राणा दुबराजभंडारी साबिर हुसैन चंद्रशेखर सिंह दीप्ति मंडल जानकी देवी आशा मल्लीक आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपबीया में बंद पड़े बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज जल्द चालू कराऊंगा:इरफान अंसारी
    Next Article राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने से लोगों में दिख रहा है उत्साह: सोमनाथ सिंह

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    June 24, 2026

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    June 24, 2026

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.