Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पद्मश्री जमुना टुडू से उपायुक्त अमित कुमार ने की मुलाकात
    Breaking News खबरें राज्य से झारखंड

    पद्मश्री जमुना टुडू से उपायुक्त अमित कुमार ने की मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित
    लेडी टार्जन के नाम से चर्चित हैं जमुना टुडू
    जंगल बचाने की मुहिम को लेकर जानी जाती हैं पद्मश्री जमुना टुडू असली नायक वे नहीं हैं जो अपनी मुट्ठी से लड़ते हैं और प्रतिद्वंद्वी को घायल करते हैं। असली नायक वे हैं जो दृढ़ संकल्प के साथ लड़ते हैं और एक सामाजिक बदलाव लाते हैं। चाकुलिया निवासी पदमश्री जमुना टुडू ऐसी ही एक नायक हैं जो* *जंगल बचाने के लिए वर्षों से लगातार काम कर रही हैं। आज पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार ने पदमश्री जमुना* *टुडू से मुलाकात कर उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। चाकुलिया वन रेंज क्षेत्र के बेड़ाडीह* *गांव की रहने वाली पद्मश्री जुमना टुडू जंगल बचाने के लिए महिला समिति बनाकर जंगल की रक्षा करने का बीड़ा* *उठाया और लकड़ी माफियाओं के खिलाफ संघर्ष किया। पद्मश्री जमुना टुडू की बहादुरी को देखते हुए लोग उन्हें लेडी* *टार्जन के नाम पुकारते हैं । जंगल के प्रति उनके सर्मपण को देखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा उन्हें पदमश्री जैसे महत्वपूर्ण* *सम्मान से नवाजा गया। पद्मश्री जमुना टुडु ने बताया कि जंगल को बचाने की प्रेरणा उन्हे उनके पिता से मिली। दरअसल* *उनकी परवरिश ही जंगल क्षेत्र में हुई है जिसके कारण जंगल से उन्हें बहुत लगाव है। उन्होने बताया कि मैं सभी पेड़-पौधों* *को अपने बच्चों की तरह मानती हैं। मैं हर रक्षा बंधन पर राखी बाँधती हूँ और प्रतिज्ञा लेती हूँ कि मैं जंगल की रक्षा करूंगी।* *उन्होने बताया कि उनकी महिला टीम ने सामूहिक रूप से अपने गांव के आसपास की 50 हेक्टेयर वन भूमि का संरक्षण* *आज तक किया है। 17 वर्ष की उम्र से जंगल को बचाने के अभियान में जुटीं पद्मश्री जमुना टुडू से निश्चित रूप से प्रकृति* *के संरक्षण की प्ररेणा मिलती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसर्जिकल स्ट्राइक-2 की ख़ुशी में जमशेदपुर में दिवाली सा माहौल
    Next Article झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.