*पुस्तकालय विकास समिति के चेयरमैन डॉक्टर इरफान अंसारी पहुंचे रानीडीह… लाइब्रेरी का किया उद्घाटन*
*हमारे बच्चे पढ़ेंगे तभी समाज में आगे आ सकेंगे-इरफान अंसारी*
*हमारे युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं लेकिन इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा*
*जामताड़ा में साइबर क्राइम के कलंक को मिटाने का प्रयास कर रहा हूं*
*जो भी जवाबदेही मुझे मिलती है उसे बखूबी निभाता हुँ*
*पुस्तकालय विकास समिति के चेयरमैन सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी आज जामताड़ा के रानीडीह पहुंच कर पुस्तकालय भवन का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उपस्थित छात्र-छात्राओं सहित युवाओं ने विधायक जी का जमकर स्वागत किया।*
*मौके पर विधायक जी ने कहा कि पुस्तकालय खोलने का मुख्य उद्देश्य पंचायत के बच्चों, युवाओं व बुजुर्गो को एक ऐसा उपयुक्त स्थान उपलब्ध करवाना है, जहां सभी ज्ञानवर्द्धक किताबें पढ़ सकें। हमारे बच्चे पढ़ेंगे तभी समाज में आगे आ सकेंगे और इसी सोच के साथ मैं आगे बढ़ रहा हूं। मैं उपायुक्त जामताड़ा को भी इस पहल के लिए धन्यवाद देता हूं। हम सभी एक टीम एफर्ट के साथ आगे बढ़ रहे हैं और जामताड़ा में शिक्षा को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। आज पूरे जामताड़ा जिला में 58 लाइब्रेरी खुल चुका है और आने वाले दिनों में पूरे जामताड़ा जिला के सभी पंचायत में लाइब्रेरी खोलने का हमारा लक्ष्य है।*
*आगे विधायक जी ने कहा कि हमारे युवाओं में काफी टैलेंट है लेकिन इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। आज हमारे बच्चे साइबर में लिप्त होते जा रहे हैं जिससे हमारा जामताड़ा का नाम खराब हो रहा है। जामताड़ा से साइबर क्राइम का कलंक को मिटाने के लिए हमने एक पहल किया है जो आने वाले समय में जामताड़ा वासियों को दिखेगा। मेरा एकमात्र लक्ष्य कि अपने बच्चों को किताबों से जोड़ सकूं। आप लोगों ने भी देखा होगा कि जब से मैं पुस्तकालय समिति का चेयरमैन बना हूं पूरे राज्य में दौरा कर मैंने पुस्तकालय की महत्ता को सामने लाने का काम किया हूं और जगह-जगह पुस्तकालय खुलवाने का भी काम कर रहा हूं। जो भी जवाबदेही मुझे मिलती है मैं उसे बखूबी निभाता हूं और उसे मंजिल तक पहुंचाने का काम करता हूं। मैं चाहूंगा कि आप लोग लाइब्रेरी का संचालन सही तरीके से करें। आने वाले दिनों में लाइब्रेरी तकनीकी रूप से मजबूत किया जाएगा इसका मैं भरोसा दिलाता हूं। हमारे बच्चे जामताड़ा का नाम रोशन करें मेरे लिए इससे बढ़कर कोई बात नहीं।*

